टीवी की कालजयी रचना के जनक थे बीआर चोपड़ा, 9 करोड़ में बना था महाभारत शो

BR Chopra Birth Anniversary: बीआर चोपड़ा का महाभारत टीवी सीरियल 9 करोड़ के बजट में बना था और करीब 15000 लोगों ने इसके लिए ऑडिशन दिया था। महाभारत शो टीवी का आईकॉनिक शो बन चुका है।
BR Chopra Birth Anniversary
9 करोड़ में बना था बीआर चोपड़ा का महाभारत शो
Published on
Updated on

BR Chopra Birth Anniversary: महाभारत का नाम लिया जाए तो बीआर चोपड़ा का टीवी सीरियल महाभारत दर्शकों को याद आता है। यह टीवी शो उस समय के सबसे महंगे टीवी शोज में से एक था। इसके लिए करीब 15000 लोगों ने ऑडिशन दिया था और तब यह बहुत बड़ी बात थी। लगभग सभी कलाकार नए थे और सभी ने जबरदस्त एक्टिंग की और महाभारत सीरियल टीवी का आईकॉनिक सीरियल बन गया। बीआर चोपड़ा का जन्म 22 अप्रैल 1914 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके प्रशंसक आज उनकी जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं। बीआर चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत लाहौर में छपने वाली फिल्म पत्रिका सीने हेराल्ड के पत्रकार के रूप में की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा।

बीआर चोपड़ा ने अपने जीवन काल में दर्जनों फिल्में बनाई 1951 में आई फिल्म अफसाना से उन्होंने अपने फिल्मी सफर का आगाज किया था। 1953 में उन्होंने शोले फिल्म बनाई यह कम ही लोग जानते हैं कि इस नाम से पहले भी एक फिल्म बन चुकी है। 1975 में आई शोले रमेश सिप्पी ने बनाई थी लेकिन उससे पहले ही बीआर चोपड़ा इस नाम की फिल्म बना चुके थे दोनों फिल्म की कहानी बहुत अलग थी।

बीआर चोपड़ा की फिल्में

बीआर चोपड़ा ने अफसाना और शोले के बाद एक ही रास्ता फिल्म बनाई थी। उसके बाद 1957 में उन्होंने नया दौर फिल्म बनाई जो आदमी और मशीन के संघर्ष की कहानी थी यह फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। 1958 में उन्होंने साधना फिल्म बनाई। 1960 में कानून लेकिन 1963 में उन्होंने गुमराह फिल्म बनाई जो म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर साबित हुई।  गुमराह के गाने आज भी लोकप्रिय हैं। इस फिल्म में संजय दत्त और अशोक कुमार और भूमिका में नजर आए थे। 1967 में उन्होंने राजकुमार और सुनील दत्त के साथ मिलकर हमराज फिल्म बनाई। यह फिल्म भी म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद बी आर चोपड़ा ने दास्तान, धुंध, निकाह, तवायफ, प्रतिज्ञाबद्ध, कल की आवाज जैसी फ़िल्में बनाई। 2003 में अमिताभ बच्चन को लेकर उन्होंने बागबान फिल्म बनाई और यह फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने बाबुल फिल्म बनाई। 05 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

बीआर चोपड़ा का महाभारत

फिल्मों के अलावा बीआर चोपड़ा ने टीवी सीरियल भी बनाए। उनमें से महाभारत इतना लोकप्रिय हुआ की महाभारत का जब भी नाम लिया जाता है तो बीआर चोपड़ा का सीरियल दर्शकों को याद आता है। इस सीरियल को बनाने के लिए 9 करोड़ रुपए का बजट लगा था। वह उस समय टीवी सीरियल बनाने के लिए सबसे अधिक बजट था। इतना ही नहीं सीरियल के लिए 15000 लोगों ने ऑडिशन दिया था। इस सीरियल में सभी कलाकार नए थे। लेकिन बीआर चोपड़ा का डायरेक्शन और कलाकारों का अभिनय सीरियल के लिए लिखा गया संवाद और सिनेमैटोग्राफी इतनी दमदार थी कि यह सीरियल लोगों के जेहन में बस गया है।

महाभारत की खासियत

महाभारत का कथावाचक मुस्लिम था। महाभारत के कई कलाकार भी मुस्लिम थे। नितीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना और रूपा गांगुली जैसे कलाकारों ने कृष्ण, भीष्म और द्रौपदी का किरदार निभाया। इस सीरियल को आईएमडीबी पर 8.9 की रेटिंग प्राप्त है। बीआर चोपड़ा की प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दूरदर्शन को इसके 104 एपिसोड गए थे। लेकिन 94 एपिसोड ही टेलीकास्ट हुए। यह टीवी सीरियल दूरदर्शन पर 2 अक्टूबर 1988 को प्रसारित किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com