पैदल चलकर बचाते थे पैसे, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रोहित शेट्टी, जानें डायरेक्टर की नेटवर्थ
Rohit Shetty Struggle Story: बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी कभी 35 रुपये की दिहाड़ी पर काम करते थे और पैसे बचाने के लिए पैदल सफर करते थे। आज उनकी कुल संपत्ति करीब 300 करोड़ रुपये है।
- Written By: सोनाली झा
रोहित शेट्टी की नेट वर्थ (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Shetty Net Worth: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के पीछे कड़ी मेहनत और संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है। एक समय ऐसा भी था जब रोहित शेट्टी पैसों की तंगी के चलते पैदल चलकर सफर किया करते थे और दिनभर की मेहनत के बदले सिर्फ 35 रुपये कमाते थे। रोहित शेट्टी के पिता एम. बी. शेट्टी 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड के मशहूर विलेन और एक्शन कोरियोग्राफर थे, लेकिन वक्त के साथ परिवार की आर्थिक हालत कमजोर हो गई। ऐसे में महज 17 साल की उम्र में रोहित को परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।
एक इंटरव्यू में रोहित ने खुद बताया था कि वह फिल्म सेट पर काम करते थे और उन्हें पूरे दिन के सिर्फ 35 रुपये मिलते थे। पैसे बचाने के लिए वह कई बार मलाड से अंधेरी तक दो घंटे पैदल चलते थे। संघर्ष के इस दौर के बाद रोहित को अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने का मौका मिला। यहीं से उनके करियर की दिशा बदली। धीरे-धीरे उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और फिर ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी देकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली।
रोहित शेट्टी की कुल संपत्ति
मेहनत और सफलता का नतीजा यह रहा कि आज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी की कुल संपत्ति करीब 300 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी नेटवर्थ में फिल्मों की कमाई के साथ-साथ रियल एस्टेट और प्रोडक्शन हाउस से होने वाली आय भी शामिल है। रोहित शेट्टी के पास मुंबई के जुहू इलाके में एक 10 मंजिला शानदार बिल्डिंग है, जहां वह अपनी पत्नी माया, बेटे ईशान और मां के साथ रहते हैं। इस बिल्डिंग में एक बड़ा गैरेज भी है, जिसमें उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन खड़ा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
रोहित शेट्टी का सफर
रोहित ने जुहू और नवी मुंबई में भी करोड़ों की संपत्ति में निवेश किया है। खबरों के मुताबिक नवी मुंबई में उनका करीब 6 करोड़ रुपये का एक विला भी है। गाड़ियों के शौकीन रोहित शेट्टी के पास लैम्बॉर्गिनी, मर्सिडीज और फोर्ड मस्टैंग जीटी जैसी महंगी कारें मौजूद हैं। इतना ही नहीं, साल 2016 में उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया, जिसके तहत कई सफल फिल्में बन चुकी हैं। 35 रुपये से शुरू हुआ रोहित शेट्टी का यह सफर आज करोड़ों की संपत्ति और शानदार लाइफस्टाइल तक पहुंच चुका है।
