Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 77 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
Raja Shivaji Earnings: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 14 दिनों में करीब 77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और अब 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
- Written By: सोनाली झा
राजा शिवाजी की कमाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Raja Shivaji Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, साहस और नेतृत्व पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है और अब यह 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।
1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिल्म की कहानी, भव्य सेट और कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को करीब 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन लगभग 24.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 76.95 करोड़ रुपये हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म
‘राजा शिवाजी’ अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है। फिल्म को इस बड़े आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब करीब 23 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में फिर तेजी आ सकती है। खासकर महाराष्ट्र और हिंदी बेल्ट में फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल
‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उनके अभिनय की दर्शक और समीक्षक दोनों तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, बोमन ईरानी, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ।
दर्शकों को पसंद आ रही कहानी
फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष, नेतृत्व और देशभक्ति को बड़े स्तर पर दिखाया गया है। यही वजह है कि दर्शक इसे परिवार के साथ देखने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘राजा शिवाजी’ तीसरे हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाती है या नहीं।
