Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
Raja Shivaji Bo Collection Update: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 'राजा शिवाजी' पहली मराठी फिल्म बनकर उभरी है, जिसने 100 करोड़ क्लब को पार कर दिया है।
- Written By: यति सिंह
100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बनी 'राजा शिवाजी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Raja Shivaji Box Office Collection Day 24: राजा शिवाजी’ रिलीजिंग के 24वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रितेश देशमुख की इस ऐतिहासिक फिल्म ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना लिया है। 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
खास बात यह है कि ‘राजा शिवाजी’ अब मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और शौर्य पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 115 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को सभी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते में 57.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं रिलीजिंग के दूसरे हफ्ते में 27 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर पाई। तीसरे हफ्ते में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म रिलीजिंग के 22वें दिन फिल्म ने 70 लाख ही कमाए थे। फिल्म ने 23वें दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया। और वहीं 24वें दिन 1.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इस फिल्म के कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Spider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल
‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उनके अभिनय की दर्शक और समीक्षक दोनों तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, बोमन ईरानी, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब, फिर…
कहानी ने जीता सभी दर्शकों का दिल
फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष, नेतृत्व और देशभक्ति को बड़े स्तर पर दिखाया गया है। यही वजह है कि दर्शक इसे परिवार के साथ देखने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
