Bigg Boss 20: लव गिल के कारण जानी दुश्मनी बने जिगरी दोस्त, यंग डीएस और काजी के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Bigg Boss 20 Latest Update: बिग बॉस 20 में यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती में दरार आती नजर आ रही है। वहीं, बर्तन धोने को लेकर काजी तौकीर और यंग के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी।
Bigg Boss 20 Yung DSA Vs Scout OP
बिग बॉस 20 लेटेस्ट अपडेट(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • स्काउट OP और यंग DSA की दोस्ती में दरार

  • बर्तन धोने पर काजी तौकीर और यंग DSA में भिड़ंत

  • लव गिल को सपोर्ट करना स्काउट OP को पड़ा भारी, यंग DSA हुए नाराज

Bigg Boss 20 Yung DSA Vs Scout OP: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। आज इस हफ्ते घर के कैप्टन बने स्कॉउट ओपी की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

बिग बॉस के घर के सबसे जिगरी दोस्त स्कॉउट ओपी और यंग डीएसए के बीच मतभेद बढ़ते हुए दिखायी दे सकते हैं। स्कॉउट ओपी की लव गिल से बढ़ती नजदीकियों के चलते दोनों दोस्तों के रिश्ते में कड़वाहट आती हुई दिखायी देगी।

यंग डीएसए की होगी काजी से भिड़ंत

बिग बॉस 20 में लेटेस्ट प्रोमो में बर्तन धोने को लेकर काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच में जोरदार भिड़ंत देखने के लिए मिलने वाली है। प्रोमो के अनुसार, काजी तौकीर यंग से कहते है कि 30 प्रतिशत बर्तन में धो दूंगा लेकिन 70 प्रतिशत बर्तन यंग को धोना होगा। जिसके बाद यंग भड़क जाता है। जिसके बाद काजी यंग के एक्सेंट का मजाक उड़ाते है और दोनों के बीच में जुबानी जंग तेज हो जाती है। इससे पहले भी दोनों कई बार एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखायी दे रहे हैं।

Bigg Boss 20 Yung DSA Vs Scout OP
लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं ये 5 कलाकार, सलमान खान के साथ करने वाले है काम

यंग और स्काउट की दोस्ती में आयी दरार

बिग बॉस के घर में समीकरण तेजी से बदलते हुए नजर आ रहे हैं। लव गिल, स्काउट ओपी और यंग डीएसए जो एक दूसरे के जिगरी यार हुआ करते थे, अब इनके रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां स्काउट लव गिल को खुलकर सपोर्ट करते हुए दिखायी देते हैं। स्काउट के इस बर्ताव के कारण यंग को अकेला-अकेला महसूस होने लगा है। यंग डीएसए को स्काउट से इस बदले हुए व्यवहार के लिए नाराज होते हुए देखा जा सकता हैं।

क्या टूट जाएगी तीनों की दोस्ती?

घर में बदलते रिश्तों और लगातार हो रहे विवादों के बीच अब सवाल उठता है कि क्या यंग डीएसए और स्काउट ओपी अपनी पुरानी दोस्ती को संभाल पाएंगे? वहीं, काजी तौकीर के साथ यंग की बहस घर का माहौल और गर्म कर सकती है। इन विवादों का आगे क्या असर होगा, यह आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com