Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिद्धिमा कपूर साहनी का योग से है 14 साल पुराना रिश्ता, बोलीं- यह केवल फिटनेस नहीं…

रिद्धिमा कपूर साहनी का योग से जुड़ाव 14 साल पुराना है, जो उनकी बेटी समारा के जन्म से पहले डॉक्टर की सलाह पर शुरू हुआ था। शुरू में योग को बोरिंग मानने वाली रिद्धिमा अब इसे अपनी जीवनशैली का अहम हिस्सा मानती हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jun 21, 2025 | 12:32 PM

रिद्धिमा कपूर साहनी का योग से है 14 साल पुराना रिश्ता

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस अवसर पर बॉलीवुड की जानी-मानी शख्सियतों ने योग के प्रति अपना प्यार शेयर किया। इन्हीं में से एक हैं रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक मीडिया चैनल के साथ एक खास इंटरव्यू में अपने जीवन में योग के महत्व को लेकर कई बातें शेयर कीं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने बताया कि उनका योग से जुड़ाव एक संयोग से शुरू हुआ जो अब आदत और लाइफस्टाइल बन चुका है।

रिद्धिमा ने बताया कि वह शुरू में योग को बोरिंग मानती थीं और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट की शौकीन थीं। लेकिन जब वह मां बनने वाली थीं, तो डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने योग करना शुरू किया। यही वह मोड़ था, जिसने उनके जीवन में योग की नींव रखी। उन्होंने कहा कि 2011 में मेरी बेटी समारा के जन्म से पहले डॉक्टर ने मुझे हल्के व्यायाम की सलाह दी। तभी से योग के साथ मेरा प्रेम संबंध शुरू हुआ, जो अब 14 साल पुराना है।

अब रिद्धिमा की बेटी समारा भी कभी-कभी उनके साथ योग करती हैं। 2023 में उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर और बेटी समारा के साथ योग करते हुए एक वीडियो साझा किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उन्होंने बताया कि अब उनके घर में योग एक पारिवारिक परंपरा बन गया है। रिद्धिमा कहती हैं कि योग केवल फिटनेस नहीं, मेंटली स्टेटस भी देता है। इससे मैं दिनभर तरोताजा और तनावमुक्त महसूस करती हूं। यह केवल शारीरिक सौंदर्य की बात नहीं, बल्कि आत्मिक संतुलन और भावनात्मक शांति की बात है।

ये भी पढ़ें- आइरा खान ने बयां किया दर्द, बोलीं- मैं दुनिया की सबसे बेकार इंसान हूं

योग के साथ-साथ रिद्धिमा मैडिटेशन को भी अपने जीवन में अहम मानती हैं। वे रोज़ाना 10-15 मिनट का ध्यान करती हैं और इस दौरान फोन वगैरह से दूर रहकर खुद पर ध्यान केंद्रित करती हैं। रिद्धिमा का मानना है कि योग और ध्यान ने उन्हें एक बेहतर इंसान, बेहतर मां और मानसिक रूप से सशक्त महिला बनाया है। वे सभी को सलाह देती हैं कि खुद से जुड़ने और शांति पाने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।

Riddhima kapoor sahni shared has a 14 year old relationship with yoga

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2025 | 12:30 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Yoga Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.