-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yami Gautam Expressed Happiness Over The Success Of Article 370 At Iffi
यामी गौतम ने IFFI में ‘आर्टिकल 370’ की सफलता पर जाहिर की खुशी, फिल्म की कहानी पर की बात
- Written By: सोनाली झा
यामी गौतम धर ने हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से साबित किया है कि वो एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आर्टिकल 370 में उनका शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला, जिसे हर तरफ से खूब सराहना और प्यार मिला है।

यामी गौतम ने 'आर्टिकल 370' की सफलता पर जाहिर की खुशी
मुंबई: यामी गौतम धर ने हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से साबित किया है कि वो एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं। अक्सर वो अपनी कंधों पर पूरी फिल्म को संभाल लेती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आर्टिकल 370 में उनका शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला, जिसे हर तरफ से खूब सराहना और प्यार मिला है। यामी गौतम ने अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग के लिए गोवा में हुए 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में हिस्सा लिया और फिल्म और अपने सिनेमा के सफर पर अपने विचार शेयर किए। यह यामी का मां बनने के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।
यामी गौतम ने कहा कि मैंने हमेशा ऐसी फिल्मों को चुना है जो किसी न किसी तरीके से खास होती हैं और आदित्य ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने इस फिल्म को लोकेश के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया। यह कोई बहुत पॉपुलर किस्म की फिल्म नहीं थी और इसके साथ कई सवाल और सलाहें आईं जैसे, ‘क्या आपको यकीन है? क्या ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी? क्या ये जुड़ पाएगी? इसमें कोई गाने नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल के साथ पक्का किया अपना रिश्ता
सम्बंधित ख़बरें
बाबा महाकाल के दरबार में यामी गौतम और आदित्य धर, सपरिवार लिया आशीर्वाद की विशेष पूजा-अर्चना; देखें VIDEO
धुरंधर 2 के बाद यामी गौतम का नया धमाका, हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ से करेंगी बड़ा कमबैक
Alia Bhatt का पत्ता साफ! ‘Raazi’ रीमेक में Yami Gautam निभा सकती हैं सहमत का रोल, फिल्म की चर्चा हुई तेज
यामी गौतम ने छुपकर देखी ‘धुरंधर 2’, भरे थिएटर में बहन संग एंजॉय किया शो, वीडियो हुआ वायरल
यामी ने आगे कहा कि आर्टिकल 370 एक गंभीर फिल्म है और डॉक्यूमेंट्री पर आधारित है। लेकिन हमें पूरी तरह से यकीन थे कि अगर यह फिल्म अच्छी तरह से बनाई गई है, अच्छी कहानी है, अच्छे परफॉर्मेंस हैं और सही टीम का समर्थन है, तो यह जरूर सफल होगी। उन्होंने हमेशा मजबूत किरदारों को चुनने का फैसला जानबूझकर किया है और हम भी इस बात से सहमत हैं।
यामी ने पर्दे पर मजबूत महिला किरदारों को बखूबी निभाया है, जो हमेशा अलग नजर आते हैं। आर्टिकल 370 उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ इस साल की एक महत्वपूर्ण फिल्म बन गई है। यामी ने कहा कि दोनों तरीकों से, यह एक सोचा-समझा फैसला है। मुझे लगता है कि अगर आप लगातार इस दिशा में काम करते हैं, तो दर्शक, फिल्म निर्माता, लेखक, और प्रोड्यूसर समझते हैं कि आप कॉमेडी, राजनीतिक थ्रिलर, और ड्रामा भी कर सकते हैं।
यामी ने कहा कि असल में, मैं पहले से ज्यादा बिजी हूं और मैं अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी को बैलेंस करने के लिए तैयार हूं। यह एक बड़ा बदलाव है, लेकिन बदलाव एक रात में नहीं आता। इसके लिए बलिदान, लगातार मेहनत और बहुत से लोगों का समर्थन चाहिए। हमें इसका जश्न मनाना चाहिए, और मुझे इस समय सिनेमा का हिस्सा बनकर खुशी है।
Yami gautam expressed happiness over the success of article 370 at iffi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














