Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दानिश जावेद की फिल्म ‘प्यार के दो नाम’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, दर्शक हुए एक्साइटेड

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Apr 18, 2024 | 02:48 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और दानिश जावेद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘प्यार के दो नाम’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसके बाद अब फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। प्यार के दो नाम एक आधुनिक प्रेम कहानी हैं, जो युवाओं के बीच में प्यार को लेकर नए सोच को बहुत ही इमोशनल तरीके से प्रस्तुत करती हैं।

प्यार के दो नाम का टीजर
फिल्म के टीजर की शुरुआत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आयोजित एक पीस सेमिनार से होती हैं। इसमें आर्यन खन्ना यानी भव्या सचदेवा नेल्सन मंडेला और कायरा सिंह यानी अंकिता साहू महात्मा गाँधी पर अपनी अपनी रिसर्च प्रस्तुत करते हैं। आर्यन खन्ना कहते हैं मैं उस ब्यूटी को ब्यूटी ही नहीं मानता, जो आँखों को अट्रैक्ट ना करे।

आर्यन खन्ना की बात पर कायरा सिंह कहती हैं कि मैं अजनबियों से बात नहीं करती। दोनों मुख्य कलाकारों की नोक झोंक के बीच में बैकग्राउंड में फिल्म का शीर्षक गीत सुनाई देता हैं। टायटल सांग के साथ 1 मिनट 10 सेकंड का यह टीजर एक फ्रेश लव स्टोरी का एहसास कराता हैं ।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर किडनी रैकेट पर सियासत तेज, पद्मश्री डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

इजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’

संभाजीनगर पैठण नहर हादसा: कार गिरने के मामले में तीनों शव बरामद, मददगार युवक की भी मौत की आशंका

अंबरनाथ में 8 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर बुलडोजर, मेडिकल कॉलेज के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

फिल्म की स्टारकास्ट
प्यार के दो नाम में भव्या सचदेवा, अंकिता साहू के साथ कनिका गौतम, अचल टंकवाल, दीप्ति मिश्रा, नमिता लाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएँगे। फिल्म के निर्माता विजय गोयल और दानिश जावेद है और सह निर्माता शहाब इलाहाबादी है। फिल्म के लेखक निर्देशक दानिश जावेद हैं। गीतों को जावेद अली, ऋतु पाठक, राजा हसन और स्वाति शर्मा ने गाया हैं।

कब रिलीज होगी प्यार के दो नाम
प्यार के दो नाम के निर्माता विजय गोयल ने कहा कि इस फिल्म में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के प्रेम दर्शन के बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक अनोखी लव स्टोरी हैं। दानिश जावेद की फिल्म प्यार के दो नाम 3 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

Release date of danish javed film pyaar ke do naam revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2024 | 02:48 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.