रेखा की खूबसूरती का जादू बरकरार, मनीष मल्होत्रा की साड़ी में दिखा रॉयल लुक
Rekha Traditional Look: रेखा एक बार फिर अपने रॉयल अंदाज से सुर्खियों में हैं। मनीष मल्होत्रा ने उनकी नई फोटोज शेयर कीं। इसमें रेखा गोल्डन कलर की हाथ से बुनी सिल्क लिनन बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं।
- Written By: सोनाली झा
रेखा की खूबसूरती का जादू बरकरार
Bollywood Actress Rekha: बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा हमेशा से अपने पहनावे और शालीन अंदाज से सुर्खियां बटोरती रही हैं। उम्र उनके लिए केवल एक संख्या है, क्योंकि हर बार जब वे सार्वजनिक तौर पर सामने आती हैं, तो अपनी खूबसूरती और ग्रेस से सबका दिल जीत लेती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेखा की नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
मनीष मल्होत्रा ने रेखा की कई फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वे आइवरी और गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि यह साड़ी हाथ से बुनी गई है और सिल्क लिनन से तैयार की गई है। रेखा ने इस लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया है। उन्होंने गोल्डन पोटली पर्स, कांच की चूड़ियां और बड़े झुमकों के साथ अपने आउटफिट को पूरा किया। वहीं, बालों का क्लासिक जूड़ा उनके रॉयल अंदाज को और भी निखारता है।
मनीष मल्होत्रा का कैप्शन
हर तस्वीर में रेखा कैमरे की ओर पलकें झुकाकर पोज देती दिख रही हैं। उनका यह अंदाज एक बार फिर उनके एवरग्रीन चार्म की याद दिलाता है। फोटोज पोस्ट करते हुए मनीष मल्होत्रा ने लिखा कि हमारी साड़ियों के प्रति दीवानगी, चमक से लेकर बनावट तक, शिफॉन से लेकर हैंडलूम तक… ये एक सच्चा प्यार है। रेखा जी हमारी हाथ से बुनी सिल्क लिनन की आइवरी बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जो शाश्वत खूबसूरती और कारीगरी की विरासत का जश्न मनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
ये भी पढ़ें- कमल हासन बनेंगे नायक, रजनीकांत निभाएंगे विलेन का रोल, लोकेश कनकराज करेंगे डायरेक्ट
फैंस का रिएक्शन
इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रेखा जी तो हमेशा रॉयल लगती हैं। दूसरे ने कहा कि उम्र के साथ आप और भी ग्रेसफुल होती जा रही हैं। वहीं एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लगता है बारिश भी इनके लुक को देख कर और तेज हो गई। रेखा अक्सर पारंपरिक साड़ियों में नजर आती हैं और यह उनका ट्रेडमार्क स्टाइल बन चुका है। खासकर कांजीवरम और बनारसी साड़ियों में उनका अंदाज हमेशा दर्शकों को मंत्रमुग्ध करता है। यही वजह है कि चाहे अवॉर्ड शो हो, फैशन इवेंट हो या कोई पब्लिक अपीयरेंस रेखा हर बार अपने लुक से सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।
