Nora Fatehi Song: रवि किशन ने ‘सरके चुनर तेरी’ पर जताई नाराजगी, ‘धुरंधर’ का उदाहरण देकर उठाए सवाल
Nora Fatehi Sarke Chunar Controversy: रवि किशन ने नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर आपत्ति जताते हुए इसे अश्लील बताया। उन्होंने ऐसे कंटेंट को बढ़ावा न देने की बात कही और धुरंधर का उदाहरण दिया।
- Written By: सोनाली झा
रवि किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravi Kishan Reaction On Nora Fatehi Song Sarke Chunar: फिल्म केडी: द डेविल का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर तेरी’ इन दिनों विवादों में घिर गया है। गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, लेकिन इसके बोल और कोरियोग्राफी को लेकर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं। अब इस विवाद पर अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रवि किशन ने गाने के बोल और प्रस्तुति को ‘अश्लील’ बताते हुए कहा कि ऐसे कंटेंट को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ है। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री को दर्शकों के सामने साफ-सुथरा कंटेंट पेश करना चाहिए। अपनी बात को रखते हुए रवि किशन ने धुरंधर फिल्म का उदाहरण दिया।
रवि किशन ने कही ये बात
रवि किशन ने कहा कि कोई भी अश्लीलता जो हमारी संस्कृति और मूल्यों को ठेस पहुंचाती है, उसे बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। अब फिल्म निर्माताओं को ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों पर भी विचार करना चाहिए, जो बिना किसी अतिरिक्त चीज के हजारों करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। इस देश में बिजनेस के लिए, किसी गाने को प्रमोट करने के लिए या किसी फिल्म का प्रचार करने के लिए ऐसी चीजें नहीं लाई जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
कंगना रनौत का रिएक्शन
इस विवाद में कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडों और ध्यान आकर्षित करने के मामले में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है। इस तरह की अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कड़ी लगाम लगानी होगी।
महिला आयोग ने उठाया मुद्दा
इस मामले को लेकर कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने भी चिंता जताई है। आयोग ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से अपील की है कि फिल्मों में महिलाओं के अपमानजनक चित्रण और अश्लील गानों पर सख्ती बरती जाए। ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर उठे इस विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड के कंटेंट और उसकी दिशा पर बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा मानते हैं, वहीं कई लोग इसे समाज के लिए गलत संदेश देने वाला बता रहे हैं।
