Koffee With Karan में भोजपुरी स्टार का मजेदार खुलासा, आखिर क्यों मनोज तिवारी को देखकर छिप जाते हैं रवि किशन

Koffee With Karan Ravi Kishan: रवि किशन ने कॉफी विद करण में मनोज तिवारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर मजेदार खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि दोनों प्रीमियर में एक-दूसरे को देखकर छिप जाते हैं।
Ravi Kishan Manoj Tiwari.
रवि किशन और मनोज तिवारी (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मनोज तिवारी को देखकर छिप जाते हैं रवि किशन, शो में किया खुलासा

  • पवन सिंह को बचाने का चुना विकल्प, मनोज को लेकर दिया मजेदार जवाब

  • रामलीला में साड़ी पहनने पर पिता ने बेल्ट से की थी पिटाई

Ravi Kishan Manoj Tiwari Koffee With Karan: फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का सीजन 9 में इस हफ्ते के गेस्ट एक्टर अक्षय कुमार और भोजपुरी लेजेंड रवि किशन रहे थे।

रवि किशन और अक्षय कुमार ने कॉफी विद करण सीजन 9 में कई मजेदार खुलासे किए हैं। इस शो में भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने एक्टर और सांसद मनोज तिवारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है।

मनोज तिवारी से क्यों बचते है रवि किशन

कॉफी विद करण में रवि किशन ने बताया कि मनोज तिवारी और वो अक्सर फिल्मों के प्रीमियर में एक-दूसरे के आमने-सामने आने से बचते हैं। करण जौहर ने रवि किशन से सवाल किया कि भोजपुरी फिल्म के प्रीमियर में वह किससे छिपेंगे और किससे मिलना चाहेंगे?

इस सवाल के जवाब में रवि किशन ने मनोज तिवारी का नाम लिया। रवि किशन ने कहा कि मनोज तिवारी। हम दोनों हमेशा एक-दूसरे को देखकर छिप जाते हैं, वो भी छिप जाता है, मैं भी उसको देखकर छिप जाता हूं। तो हम फेस टू फेस नहीं आना चाहते।

पवन सिंह को बचाएंगे रवि किशन

करण जौहर ने रवि किशन से एक बार फिर सवाल किया कि अगर डूबती नाव में वे मनोज तिवारी और पवन सिंह के साथ हों, तो सबसे पहले किसे बचाएंगे? इस सवाल का रवि किशन ने मजेदार जवाब दिया कि वो पवन सिंह को बचाएंगे। रवि किशन ने कहा कि मैं पवन सिंह को बचा लूंगा और पवन मनोज को बचा लेंगे।

Ravi Kishan Manoj Tiwari.
इम्तियाज अली की ओ साथी रे का ट्रेलर रिलीज, अदिति राव हैदरी-अविनाश तिवारी के रिश्ते में आएगा नया मोड़

रामलीला में साड़ी पहनने पर पिता ने की थी पिटाई

रवि किशन ने कॉफी विद करण में अपने परिवार के माहौल को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में तो उनके पिता एक्टिंग करने के फैसले के खिलाफ थे।

रवि किशन ने मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मेरे पिता जी पुजारी थे और उनका दूध का बिजनेस था। वे चाहते थे कि मैं बिजनेस में हाथ बटाऊं या सरकारी नौकरी की तैयारी करूं, लेकिन मैं शौकिया तौर पर थिएटर करता था। एक बार रामलीला के दौरान मैंने साड़ी पहनी थी और ये परफॉर्मेंस देखने के बाद मेरे पिता ने मुझे चमड़े की बेल्ट से बहुत मारा था। उन्होंने मुझसे कहा था, 'तुम लड़कियों की तरह नाचना चाहते हो?' 90 के दशक में सिनेमा को इज्जतदार पेशा नहीं माना जाता था।

आगे रवि किशन कहते है कि उन्होंने उनके पिताजी से कहा कि मैंने उनसे कहा, नहीं पापा। फिर मां ने मुझे वहां से भागने में मदद की, क्योंकि उन्हें लगता था कि मैंने परिवार की इज्जत खराब कर दी है और वे मुझे मारना चाहते थे।