

इम्तियाज अली की सीरीज ओ साथी रे का ट्रेलर रिलीज
टूटती शादी के बीच रोशनी की जिंदगी में आएंगे अर्जुन रामपाल
4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सीरीज
Imitiaz Ali O Saathi Re Trailer Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इम्तियाज अली की अपकमिंग ड्रामा सीरीज ओ साथी रे का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामापाल अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
इस सीरीज की कहानी ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी टूटने के कगार पर है। जहां अदिति राव हैदरी रोशनी के किरदार में और अविनाश तिवारी करण के किरदार में नजर आने वाले हैं। जब ये दोनों अपनी शादी बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं, तभी रोशनी की जिंदगी में प्रद्युम्न यानी अर्जुन रामपाल की एंट्री होती है। इस सीरीज का ट्रेलर देखकर ऑडियंस के होश जरूर उड़ने वाले हैं।
ओ साथी रे में करण का रोल करने वाले एक्टर अविनाश तिवारी ने अपने किरदार को लेकर कहा कि मुझे इस किरदार में सबसे दिलचस्प उसका प्यार करने का अंदाज लगा। करण की पूरी दुनिया रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है और उसकी पहचान भी काफी हद तक रोशनी के पति होने से जुड़ी है। लेकिन, उसके इस प्यार के पीछे अपनी असुरक्षा की भावना और कमजोरियां भी हैं। करण चाहता है कि रोशनी खुश रहे, लेकिन उसके सामने मुश्किल तब आती है, जब वह रोशनी की खुशी में अपनी खुद की जगह नहीं देख पाता है। इस किरदार के जरिए मुझे प्यार के कई अलग-अलग रंगों को समझने और पर्दे पर उतारने का मौका मिला।
वहीं अदिति राव हैदरी ने अपने रोल को लेकर कहा कि मेरा किरदार एक ऐसी महिला का है, जो खुद को समझने की कोशिश कर रही है। वह किसी की बेटी, पत्नी और बहन होने के साथ-साथ अपनी इच्छाओं और भावनाओं वाली एक अलग इंसान भी है। रोशनी का किरदार इसलिए खास है, क्योंकि वह न तो पूरी तरह परफेक्ट है और न ही उसे किसी एक दायरे में बांधा जा सकता है। इस किरदार को निभाते हुए मुझे एक ऐसी महिला की भावनात्मक उलझनों को समझने का मौका मिला, जो अपने फैसलों के नतीजों के बीच खुद की पहचान तलाश रही है।
ओ साथी रे का प्रोडक्शन विंडो सीट फिल्म्स के साथ इम्तियाज अली, मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार ने किया है। जबकि इस फिल्म में इम्तियाज अली के भाई आरिफ अली बतौर प्रोड्यूसर नजर आने वाले हैं, इससे पहले वो शी और लेकर हम दीवाना दिल जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। ये सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।