प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ में होगी रश्मिका मंदाना की एंट्री, पहली बार बनेगी ये जोड़ी
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में अब रश्मिका मंदाना की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में रश्मिका ‘सालार’ फेम एक्टर प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी। रश्मिका संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ में भी काम कर चुकी है। ये दूसरा मौका होगा जब वांगा और रश्मिका एक साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करेंगे।
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ में एक्टर डार्क शेड का किरदार निभाने जा रहे हैं। इससे पहले भी डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ के लीड कैरेक्टर डार्क शेड वाले रोल में थे। जाहिर है प्रभास स्टारर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस आने वाली फिल्म पर भी फैन्स की नजर है। अब इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की एंट्री ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Happy Birthday Vijay: स्टाइल, एटीट्यूड और दमदार एक्टिंग…जानें विजय देवरकोंडा रातों-रात कैसे बनें ‘नेशनल क्रश’
फिल्म रिलीज के वक्त ही लगती है चोट? रश्मिका के वीडियो पर यूजर्स के तीखे सवाल
पुष्पा 2 का कोच्चि में प्रमोशन, अल्लू अर्जुन ने इस शख्स को किया मिस, बोले- काश वो साथ शेयर कर पाते मंच
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म, जल्द देखने मिलेगा पुष्पा का स्वैग
बता दें कि प्रभास और रश्मिका मंदाना ने अभी तक किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम नहीं किया है। इन दोनों सितारों की ऑन स्क्रीन फ्रेश जोड़ी दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी। प्रभास की इस अपकमिंग मूवी के बाद जल्दी ही सुपरस्टार अल्लू अर्जुन संग भी एक फिल्म लेकर आने वाले हैं। जिसका पहले ही ऐलान हो चुका है। साथ ही उनके हाथ रणबीर कपूर स्टारर मूवी ‘एनिमल’ का दूसरा भाग ‘एनिमल पार्क’ भी है। फिलहाल रश्मिका ‘पुष्पा-2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका स्टारर ‘पुष्पा’ की जबरदस्त कमाई के बाद दर्शकों को पुष्पा-2 का बेसब्री से इंतजार है।
