MYSAA: आंखों में गुस्सा चेहरे पर खून, बदले की आग में जलती रश्मिका का नया पोस्टर

रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म का नाम MYSAA रखा गया है। पोस्टर में रश्मिका मंदाना का खतरनाक लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो उठे हैं।
MYSAA: आंखों में गुस्सा चेहरे पर खून, बदले की आग में जलती रश्मिका का नया पोस्टर
काजोल के बाद खतरनाक लुक में नजर आई रश्मिका मंदाना, MYSAA का पोस्टर
Published on: 
Updated on: 

रश्मिका मंदाना इस समय कुबेर फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नागार्जुन और धनुष के साथ उनकी यह फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है।  रश्मिका मंदाना की नई फिल्म MYSAA का पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म का नाम मैसा है। जिसमें रश्मिका मंदाना का खतरनाक लुक दर्शकों को देखने मिलेगा। फिल्म के जारी किए गए पोस्टर को देखकर दर्शक एक्साइटेड हो गए हैं।

पुष्पा 2 के बाद छावा की सफलता और अब कुबेर फिल्म का भी अच्छा प्रदर्शन, रश्मिका मंदाना एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनते जा रही हैं। हालांकि सलमान खान के साथ उनकी फिल्म सिकंदर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी अपकमिंग फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नई फिल्म को लेकर रश्मिका के फैंस के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। फिल्म मेकर्स ने रश्मिका मंदाना की नई फिल्म MYSAA का पोस्टर जारी किया है। फिल्म के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है। फिल्म का नाम MYSAA रखा गया है। नई फिल्म के पोस्टर में रश्मिका मंदाना का खतरनाक लुक नजर आ रहा है। उनके आंख में गुस्सा दिखाई दे रहा है, चेहरे पर खून लगा हुआ है, रश्मिका का किरदार बदले की आग में जलता दिखाई दे रहा है।

रश्मिका मंदाना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई फिल्म MYSAA का पोस्टर जारी किया है। साथी उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं, कुछ अलग और रोमांचक यह उन्हीं में से एक है। एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी काम नहीं किया और मेरा ऐसा रूप जिससे मैं भी अभी तक नहीं मिली थी। यह बहुत ही खतरनाक है, जिस कारण मैं थोड़ी डरी हुई हूं, लेकिन उत्साहित भी हूं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com