दुल्हन बनकर विजय देवरकोंडा के घर पहुंचीं रश्मिका मंदाना, गृह प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद रश्मिका का गृह प्रवेश वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाल जोड़े में दुल्हन बनी रश्मिका का विजय के घर पारंपरिक स्वागत हुआ।
- Written By: सोनाली झा
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का गृह प्रवेश (फोटो-सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna Griha Pravesh: उदयपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। शादी की रस्में पूरी होते ही यह स्टार कपल अपने घर पहुंचा, जहां रश्मिका का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। अब उनके गृह प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय कार से एक साथ उतरते हैं और घर के मुख्य द्वार पर परिवारजन उनका स्वागत करते हैं। रश्मिका लाल रंग के दुल्हन वाले आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि विजय देसी अंदाज में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। घर के बाहर सजे फूल, रोशनी और पारंपरिक सजावट इस खास मौके को और भी यादगार बना रहे हैं।
रश्मिका मंदाना का गृह प्रवेश
रश्मिका ने पूरे रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश किया और इस दौरान दोनों के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह जोड़ी रियल लाइफ में भी उतनी ही प्यारी लगती है, जितनी ऑनस्क्रीन दिखती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
मराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं
रश्मिका और विजय की शादी
इससे पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज पहली बार रियल लाइफ में देखने को मिला। फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री पहले ही हिट रही है, लेकिन शादी के इन खास पलों ने फैंस को और भी भावुक कर दिया। शादी के दौरान दोनों ही इमोशनल नजर आए और परिवार व करीबी दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।
ये भी पढ़ें- 9 करोड़ कर्ज केस के बाद राजपाल यादव की नई शुरुआत, यूट्यूब पर देंगे कॉमेडी का डबल-डोज
इस दिन होगा कपल का ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद अब यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है। खबरों के मुताबिक इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। फैंस को अब रिसेप्शन की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की यह नई शुरुआत न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी बेहद खास है। गृह प्रवेश के इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह जोड़ी आज इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन चुकी है।
