पूर्व मंगेतर Rakshit Shetty से जुड़ा ऑडियो वायरल, तो भड़कीं रश्मिका मंदाना, दे डाली बड़ी चेतावनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने ऑडियो को लेकर रश्मिका मंदाना ने नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने कहा कि इसे गलत तरीके से फैलाया जा रहा है और और 24 घंटे में हटाने की चेतावनी दी है।
rashmika mandanna (1)
रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Mandanna Legal Action Threats: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों एक वायरल ऑडियो विवाद को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस ऑडियो को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि यह करीब आठ साल पुराना प्राइवेट ऑडियो है, जो उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से जुड़ा हुआ है।

इस विवाद के बीच रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी और पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से उनके बारे में गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है और यह ऑडियो भी उसी तरह के प्रयासों का हिस्सा है।

रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट

रश्मिका मंदाना ने अपने नोट में लिखा कि करीब आठ साल पहले कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने उनके खिलाफ गलत खबरें और अफवाहें फैलानी शुरू कर दी थीं। उन्होंने कहा कि उस समय उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और कई ऐसी बातें भी उनके नाम से जोड़ दी गईं जो उन्होंने कभी कही ही नहीं थीं।

एक्ट्रेस के मुताबिक, इस तरह की अफवाहों और नफरत फैलाने वाली खबरों ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया था। हालांकि उन्होंने उस समय चुप रहना ही बेहतर समझा और अपने काम पर ध्यान देने का फैसला किया।

रश्मिका ने आगे कहा कि हाल ही में जो ऑडियो वायरल हो रहा है, वह एक निजी बातचीत का हिस्सा है। उनका दावा है कि यह बातचीत बिना किसी की अनुमति के रिकॉर्ड की गई और अब इसे जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है ताकि विवाद खड़ा किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑडियो के एक छोटे हिस्से को सोशल मीडिया पर इस तरह फैलाया जा रहा है जिससे उनकी निजी जिंदगी को लेकर अनावश्यक चर्चा शुरू हो जाए। रश्मिका के मुताबिक, यह पूरी तरह से गलत और परेशान करने वाला है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स को दी चेतावनी

इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए रश्मिका मंदाना ने मीडिया प्लेटफॉर्म्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस ऑडियो या उससे जुड़े विवादित कंटेंट को शेयर कर रहे हैं, वे उसे तुरंत हटा दें।

एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा कि ऐसा करने के लिए सभी को 24 घंटे का समय दिया जा रहा है। अगर इसके बाद भी यह कंटेंट इंटरनेट पर मौजूद रहा, तो वह कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगी।

बता दें कि रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने साल 2017 में सगाई की थी। हालांकि बाद में 2018 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। अब इसी पुराने मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com