'पुष्पा 2' के लिए रश्मिका मंदाना को मिले 10 करोड़ रुपए? एक्ट्रेस ने बताया क्या है सच

'पुष्पा 2' में मिली फीस के बाद रश्मिका मंदाना को सबसे महंगी एक्ट्रेस बताया गया। खबर के मुताबिक रश्मिका को 'पुष्पा 2' के लिए 10 करोड़ फीस के तौर पर मिले हैं, ऐसी खबर सामने आई थी। रश्मिका ने इस मामले की सच्चाई को बताया है।
Rashmika Mandanna denied to becoming Highest paid actress
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: रश्मिका मंदाना 'पुष्पा 2 द रूल' फिल्म को लेकर इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 30 नवंबर से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। मगर इसके पहले फिल्म को लेकर मुंबई में एक प्रेस मीट हुई, जहां अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों ने अपने गाने पर डांस भी किया।

गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रश्मिका पहुंची हुई थी, जहां उन्होंने उस खबर को अफवाह बताया, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि रश्मिका को पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिले हैं और वह इस समय सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि रश्मिका मंदाना को पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस मिली है। रश्मिका सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई है। इस खबर पर बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बताया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, रश्मिका मंडाना ने कहा कि उन्हें 10 करोड़ रुपए की फीस नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबर पर खुद रश्मिका ने अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि मीडिया में चल रही खबर गलत है, ना ही उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई है और ना ही उन्हें पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ की फीस प्राप्त हुई है। 29 नवंबर को मुंबई में हुए प्री रिलीज इवेंट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों एक साथ नजर आए। दोनों ने सामी सामी गाने पर हुक स्टेप भी किया। एक्टर अपने अंदाज में डायलॉग बोलते हुए नजर आए और उन्होंने बताया कि इस बार वह फ्लावर नहीं बल्कि वाइल्ड फायर हैं। दर्शक बेसब्री से पुष्पा 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com