बॉलीवुड में फिर दहशत! रणवीर सिंह को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मांगे गए करोड़ों रुपये
Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिलने से फिल्म जगत में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के मुताबिक रणवीर सिंह को व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया है।
- Written By: मनोज आर्या
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bollywood Actor Ranveer Singh Threat Message: रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की वारदात के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिलने से फिल्म जगत में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के मुताबिक रणवीर सिंह को व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है।
इस गंभीर धमकी के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और एहतियात के तौर पर अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर जैसे नामों वाले पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
हमले के वक्त घर में मौजूद थे रोहित शेट्टी
उस हमले के वक्त रोहित शेट्टी घर में ही मौजूद थे, हालांकि वे सुरक्षित रहे, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने पूरी इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद अब बॉलीवुड के अन्य दिग्गजों पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में न केवल इस हमले की जिम्मेदारी ली गई, बल्कि फिल्म जगत से जुड़े अन्य लोगों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की खुली चेतावनी दी गई है। इस साजिश में शुभम लोनकर का नाम एक बार फिर उभरकर सामने आया है, जो पहले भी कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
सलमान खान के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग
जुहू जैसे सुरक्षित इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के आवास पर हमला उस वक्त हुआ जब देर रात एक अज्ञात हमलावर ने उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, फायरिंग की इस वारदात को अंजाम देने वाला संभवतः एक ही व्यक्ति था। गौरतलब है कि बॉलीवुड हस्तियों पर हमलों का यह सिलसिला काफी पुराना और डरावना होता जा रहा है। इससे पहले सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग ने पूरे देश को हिला दिया था, जिसकी कमान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पास थी।
यह भी पढ़ें: गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, अफेयर के आरोपों पर दी सफाई, बोले- मैंने कभी किसी हीरोइन को गलत नजर से नहीं देखा
भारत के बाहर भी निशाने पर बॉलीवुड कलाकार
केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारतीय सितारों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसका उदाहरण कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई कई राउंड की गोलीबारी है। इसके अतिरिक्त अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर और चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव के आवास पर भी पूर्व में फायरिंग की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें अलग-अलग अंडरवर्ल्ड गैंग्स और स्थानीय अपराधियों की संलिप्तता पाई गई थी। इन लगातार हो रही घटनाओं ने मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर डाल दिया है।
