- Hindi News »
- Entertainment »
- R Madhavan Love Story Started From The Classroom Student His Life Partner
Birthday Special: क्लासरूम से शुरू हुई थी आर माधवन की लव स्टोरी, अपनी स्टूडेंट को बना लिया था हमसफर
आर माधवन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। जमशेदपुर में जन्मे माधवन की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। एक स्पीकिंग वर्कशॉप के दौरान उनकी मुलाकात सरिता बिरजे से हुई, जो एयर होस्टेस बनना चाहती थीं।
- Written By: सोनाली झा

क्लासरूम से शुरू हुई थी आर माधवन की लव स्टोरी
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आर माधवन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 जून 1970 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मे आर माधवन का पूरा नाम रंगनाथन माधवन है। उन्होंने सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक ऐसा चेहरा जो रोमांस, गंभीर अभिनय और वास्तविक किरदारों के लिए जाना जाता है। लेकिन उनके निजी जीवन की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।
आर माधवन की लव स्टोरी की शुरुआत एक स्पीकिंग कोर्स की वर्कशॉप से हुई थी, जो उन्होंने कोल्हापुर में आयोजित की थी। इस वर्कशॉप में उनकी मुलाकात हुई सरिता बिरजे से, जो उस समय एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही थीं। माधवन ने सरिता की तैयारी में मदद की और उनकी गाइडेंस से सरिता ने इंटरव्यू पास कर लिया। आभार जताने के लिए सरिता ने माधवन को डिनर डेट पर बुलाया और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।
8 साल का रिश्ता और फिर शादी
आर माधवन और सरिता बिरजे की पहली डेट के बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं और करीब 8 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। साल 1999 में आर माधवन और सरिता ने तमिल रीति-रिवाजों से शादी कर ली। ये शादी बॉलीवुड की सबसे प्यारी और शांत प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। शादी के 6 साल बाद, 2005 में, माधवन और सरिता के घर बेटे वेदांत का जन्म हुआ। वेदांत आज एक प्रोफेशनल एथलीट हैं और उन्होंने 2022 में स्विमिंग कॉम्पिटिशन में सिल्वर मेडल जीतकर अपने माता-पिता को गर्वित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदली Nawazuddin Siddiqui की किस्मत, सालों के संघर्ष के बाद मिली बॉलीवुड में पहचान
‘फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती हैं’, Sonakshi Sinha ने सिनेमा को लेकर रखी बेबाक राय
Aditi Rao Hydari Look: रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी ने बिखेरा ग्लैमर, नियॉन ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग
ये भी पढ़ें- राज कपूर की मोहब्बत में सब कुछ हार बैठीं नरगिस, मगर शादी का सपना रह गया अधूरा
फिल्में और करियर के कुछ अनसुने किस्से
आर माधवन ने 2001 में रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई, हालांकि इससे पहले वो 1996 की फिल्म इस रात की सुबह नहीं में भी नजर आए थे लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान की फिल्म माय नेम इज खान के लिए पहले माधवन को अप्रोच किया गया था, लेकिन वह ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग में व्यस्त थे और इस ऑफर को ठुकरा दिया।
R madhavan love story started from the classroom student his life partner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई
May 17, 2026 | 05:59 PMविराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
May 17, 2026 | 05:47 PM‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
May 17, 2026 | 05:46 PMराजधानी एक्सप्रेस के रेस्क्यू के लिए निकली रेलवे की आपातकालीन वैन खाई में पलटी; 5 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल
May 17, 2026 | 05:43 PMAAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
May 17, 2026 | 05:39 PMप्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
May 17, 2026 | 05:32 PMCBSE का बड़ा फैसला, 700 रुपये से घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे अपनी आंसर शीट
May 17, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













