-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Box Office Record Ranveer Singh Beats Kgf 2 Collection
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, KGF 2 को पछाड़ बनी नई ‘किंग’, दूसरे दिन 300 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए। रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ नई ऊंचाइयां छू ली हैं। जानें फिल्म का कलेक्शन।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ((फोटो-सोर्स,सोशल मडिया)
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: बॉलीवुड में जब भी कोई फिल्म रिकॉर्ड बुक में जगह बनाती है, तो वह सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं रहती बल्कि एक ट्रेंड बन जाती है। इन दिनों यही ट्रेंड धुरंधर: द रिवेंज के साथ देखने को मिल रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी शुरुआत की है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ का जलवा
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और वीकेंड कलेक्शन में भी तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है।
तुलना की जाए तो केजीएफ चैप्टर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी इसने पीछे छोड़ दिया है। जहां केजीएफ 2 ने अपने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया था, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने उससे भी आगे जाकर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
सफलता के पीछे क्या है राज?
फिल्म की सफलता के पीछे कई मजबूत कारण माने जा रहे हैं। सबसे बड़ा फैक्टर है रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और उनकी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस। इसके अलावा फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहे हैं।
एडवांस बुकिंग ने भी फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रिलीज से पहले ही लाखों टिकट बिक चुके थे, जिससे साफ हो गया था कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर भारी उत्साह है।
दूसरे दिन भी कायम रहा क्रेज
फिल्म का जादू सिर्फ पहले दिन तक सीमित नहीं रहा। दूसरे दिन भी थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली और कलेक्शन में गिरावट नहीं आई। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार जारी रही, तो फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सक्सेस पर झूमे दानिश पंडोर, बोले- तीन फेस्टिवल्स के बीच लोग मना रहे ‘धुरंधर महोत्सव’
ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन
भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर यह साबित कर दिया है कि इसकी अपील ग्लोबल है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों के प्यार पर खुशी जताई है और इसे सिर्फ शुरुआत बताया है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है, खासकर अगर इसके डब वर्जन रिलीज होते हैं।
Dhurandhar 2 box office record ranveer singh beats kgf 2 collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














