Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘देवी को भूत बताना पड़ा महंगा’, रणवीर सिंह के खिलाफ FIR, मांगनी पड़ी माफी

'कांतारा चैप्टर 1' में चामुंडा देवी को 'भूत' कहने पर Ranveer Singh के खिलाफ FIR दर्ज हुई, जिसके बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, उनका इरादा ऋषभ शेट्टी की तारीफ करना था।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 02, 2025 | 01:36 PM

'देवी को भूत बताना पड़ा महंगा': 'कांतारा चैप्टर 1' विवाद पर रणवीर सिंह के खिलाफ FIR, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी

Follow Us
Close
Follow Us:

Ranveer Singh Apology Chamunda Devi Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिए गए एक बयान को लेकर बड़े विवाद में फंस गए हैं। रणवीर ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक बेहद महत्वपूर्ण सीन का जिक्र करते हुए, उसमें ऋषभ द्वारा निभाए गए किरदार के अंदर आने वाली ‘चामुंडा देवी’ को ‘फीमेल घोस्ट’ (महिला भूत) कह दिया था। देवी को ‘भूत’ कहने और ऋषभ की एक्टिंग की नकल उतारने पर रणवीर की चौतरफा आलोचना हुई, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई थी शिकायत

रणवीर सिंह के इस बयान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई। एचजेएस ने आरोप लगाया कि रणवीर ने चामुंडादेवी और कोटिटुलु समुदाय द्वारा पूजनीय चामुंडी दैव का अपमान किया है। संगठन ने अभिनेता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- पवन सिंह का नया धमाका सॉन्ग रिलीज, पिस्टल और सिगरेट के स्वैग ने उड़ाए फैंस के होश

विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने मांगी माफी

सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोपों के बाद, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट लिखकर माफी मांग ली है और अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

माफी में दी सफाई: रणवीर सिंह ने लिखा, “मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ (शेट्टी) की जबरदस्त परफॉर्मेंस को हाइलाइट करना था। हर एक्टर को पता है कि उस सीन को जिस तरह से उन्होंने किया, उसे करने में कितना समय लगेगा, जिसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूँ।”

भावनाओं को ठेस पर जताया खेद: उन्होंने आगे कहा, “मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का बहुत सम्मान किया है। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है, तो मैं दिल से माफी माँगता हूँ।”

रणवीर सिंह का यह बयान साफ करता है कि उनका इरादा केवल कला की तारीफ करना था, लेकिन उन्होंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उससे उनकी आलोचना हुई। उनके माफी मांगने के बाद उम्मीद है कि यह विवाद शांत हो जाएगा।

Ranveer singh kantara controversy fir apology chamunda devi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2025 | 01:36 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

पवन सिंह का नया धमाका सॉन्ग रिलीज, पिस्टल और सिगरेट के स्वैग ने उड़ाए फैंस के होश

2

Year Ender 2025: रोमांटिक इरा की वापसी, इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

3

सामंथा की शादी के बाद पूर्व पति नागा चैतन्य ने की पोस्ट, फैंस बता रहे रिएक्शन

4

प्रिया सचदेव ने अकाउंट में किया घोटाला! संजय कपूर संपत्ति विवाद में सास का आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.