Dhurandhar 2 के अनकट वर्जन से हुआ बड़ा खुलासा, 1984 दंगों वाले डायलॉग और कैरेक्टर नाम में किए गए थे बदलाव

Dhurandhar 2 Uncut Version Controversy: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के अनकट वर्जन से खुलासा हुआ है कि फिल्म में 1984 दंगों से जुड़े एक डायलॉग और एक किरदार के नाम में बदलाव किया गया था।
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Uncut Version Controversy 1984 Riots Dialogue
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से पॉजिटवी प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म के अनकट वर्जन 'धुरंधर 2: रॉ एंड अनदेखा' के सामने आने के बाद कुछ ऐसे बदलावों का खुलासा हुआ है, जिन्हें कथित तौर पर विवादों से बचने के लिए अंतिम रिलीज में बदला गया था।

फिल्म के इंटरवल के बाद आने वाले एक महत्वपूर्ण सीन में हमजा और उसका बचपन का दोस्त पिंदा आमने-सामने आते हैं। इस दौरान दोनों के बीच ड्रग्स तस्करी और देशभक्ति को लेकर तीखी बहस होती है। रिलीज वर्जन में पिंदा ने कहा था कि केड़ा देश, वो देश जिसने हमें अपना नहीं माना। लेकिन अनकट वर्जन देखने वाले दर्शकों ने दावा किया कि मूल डायलॉग इससे अलग था। कथित तौर पर असली लाइन थी कि केड़ा देश? वो देश जिन्ने चौरासी विच अपने भाइयो नू मारेया था।

कैरेक्टर के नाम में भी हुआ बदलाव

फिल्म में केवल संवाद ही नहीं, बल्कि एक किरदार का नाम भी बदला गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धुरंधर' के शुरुआती संस्करण में एक पात्र का नाम हैप्पी पीएचडी रखा गया था। हालांकि 'धुरंधर 2' में इस नाम को बदलकर सनी डीवीडी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हैप्पी पीएचडी नाम एक वास्तविक खालिस्तानी आतंकी से जुड़ा माना जाता है, जो कभी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से संबंधित रहा था। इसी कारण फिल्म निर्माताओं ने विवाद से बचने के लिए यह बदलाव किया।

बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला। पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और उसने दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं मार्च 2026 में रिलीज हुए दूसरे भाग ने करीब 1800 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया।

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। अनकट वर्जन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म में किए गए बदलावों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। कई दर्शक इसे रचनात्मक निर्णय मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इससे फिल्म के मूल संदेश में बदलाव आया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com