रणवीर सिंह का ‘धुरंदर’ लुक लीक, एक्टर को पगड़ी में दिखे नेटिजन्स को ‘पद्मावत’ के खलजी की आई याद
रणवीर सिंह ने हमेशा अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। उनका काम उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। हाल ही में पिता बनने का अनुभव करने वाले रणवीर अब अपनी अगली फिल्म धुरंदर पर काम कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह का 'धुरंदर' लुक लीक
मुंबई: रणवीर सिंह ने हमेशा अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। उनका काम उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। हाल ही में पिता बनने का अनुभव करने वाले रणवीर अब अपनी अगली फिल्म धुरंदर पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी, और अब सेट से उनका पहला लुक लीक होने के बाद, यह चर्चा का विषय बन गया है।
लीक हुए लुक में रणवीर सिंह पहली बार पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस लुक ने तहलका मचा दिया है और पद्मावत में अलाउद्दीन खलजी के उनके लुक से तुलना हो रही है। सेट से लीक हुए वीडियो में रणवीर एक एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं। लंबा कुर्ता, बिखरे बाल, और हाथ में सिगरेट लिए, वह पूरी तरह से अपने किरदार में डूबे हुए दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अनिल कपूर ने 2024 को याद करते हुए बताया ‘धैर्य और विकास’ का साल
सम्बंधित ख़बरें
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
Happy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज
Ranveer Singh: कंटेंट राइटर से बॉलीवुड के धुरंधर बनने तक का सफर, जानिए रणवीर सिंह की जिंदगी के अनसुने किस्से
वीडियो में एक ग्रामीण इलाके का सेटअप दिखता है, जहां रणवीर का किरदार अपने ‘गैंग’ के साथ नजर आ रहा है। उनका यह नया लुक लंबी दाढ़ी, बिखरे बाल, और मजबूत मांसपेशियों के साथ काफी इंटेंस है। नेटिज़न्स रणवीर के इस नए लुक की तुलना पद्मावत के अलाउद्दीन खलजी के उनके दमदार अवतार से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
Sardar look mein bhi Khilji wali intensity—Ranveer, you’re on fire! 💯🔥 pic.twitter.com/DVos8LgOGv — Amit (@BrandAmit_) January 2, 2025
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि सरदार लुक में भी खलजी वाली इंटेंसिटी रणवीर, आप छा गए। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब तक खलजी के लुक से उबर नहीं पाए थे! रणवीर का नया अवतार देखने का और इंतजार नहीं कर सकते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि OMG, रणवीर का ‘धुरंदर’ लुक देखकर खलजी वाइब्स आ गईं। पूरी तरह से स्क्रीन पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार। एक और यूजर ने लिखा कि रणवीर का खलजी लुक वापस आ गया है और इतना इंटेंस लग रहा है। बड़ी स्क्रीन पर जल्दी देखने का इंतजार नहीं हो रहा।
ये भी पढ़ें- एक्टर श्री तेज और संथानम ने नए साल पर तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन
