

Raja Shivaji Collection Day 19: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, साहस और नेतृत्व पर आधारित इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है
1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ ने शुरुआत से ही सिनेमा घरों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। फिल्म की कहानी से लेकर भव्य सेट और कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। खबरों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म का 19वें दिन का कलेक्शन लगभग 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘राजा शिवाजी’ अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है। फिल्म 'राजा जी' रिलीज के पहले हफ्ते का कलेक्शन 52.65 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद दूसरे हफ्ते 24.30 करोड़ रहा। वहीं 15वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.45 करोड़, 16वें दिन 2.70 करोड़, 17वें दिन 3.45 करोड़, 18वें दिन 1.15 करोड़ रहा। जबकि बढ़ती महंगाई के चलते फिल्म ने 19वें दिन भी कलेक्शन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को इस बड़े आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब करीब 13 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। खबरों के मुताबिक महंगाई के चलते तीसरे वीकेंड फिल्म की कमाई के लिए थोड़ा फीका रहा। इस फिल्म के मराठी और हिन्दी वर्जन को मिलाए तो 87 करोड़ रुपये हो गए है। जबकि इस फिल्म को बनाने में 75 करोड़ रुपये खर्च हुए है।
‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उनके अभिनय की दर्शक और समीक्षक दोनों तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, बोमन ईरानी, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ।
फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष, नेतृत्व और देशभक्ति को बड़े स्तर पर दिखाया गया है। यही वजह है कि दर्शक इसे परिवार के साथ देखने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस फिल्म को हिट का दर्जा दिलाने के लिए अभी रितेश देशमुख के प्रोडक्शन को लगभग 150 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी।