-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayana Oscar History 4000 Crore Bollywood Vfx
Oscars में इतिहास रचने की तैयारी में रणबीर कपूर की ‘रामायण’, 4000 करोड़ की फिल्म करेगी धमाका
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ramayana Movie: रामायण का फर्स्ट लुक टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए। DNEG की ऑस्कर-विनिंग वीएफएक्स तकनीक ने अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया।

रणबीर कपूर रामायण फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayana: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर कपूर अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। फैंस भी उनका बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच अब हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर रामायण का इंतजार खत्म होने वाला है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में पहली बार नजर आए हैं। रणबीर के लुक और स्क्रीन प्रजेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं फिल्म के VFX विजुअल्स को भी सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद सराहा गया है।
ऑस्कर की तैयारी में रणबीर कपूर की रामायण
दरअसल, फिल्म के टीजर में सबसे खास बात यह सामने आई कि VFX का जिम्मा 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हॉलीवुड कंपनी DNEG संभाल रही है। बॉलीवुड में यह पहली बार है कि इतनी प्रतिष्ठित वीएफएक्स कंपनी किसी भारतीय पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनी है।
DNEG की स्थापना 1998 में लंदन में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई, लॉस एंजिल्स समेत कई देशों में फैला हुआ है। यह कंपनी हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स जैसे क्रिस्टोफर नोलन के लिए अपने शानदार VFX के लिए जानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
DNEG की हॉलीवुड फिल्मों में मिली है सफलता
DNEG ने कई ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्मों में अपने वीएफएक्स का जादू दिखाया है, जिनमें शामिल हैं:-
- ओपेनहाइमर
- ड्यून
- टेनेट
- इंटरस्टेलर
- ब्लेड रनर 2049
- इनसेप्शन
इन फिल्मों के लिए DNEG ने अब तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड और ड्यून पार्ट-2 के लिए बाफ्ता अवॉर्ड भी जीते हैं।
Rama is the greatest of all time because he lived a life where the choices he made were always in the benefit of the greater good, duty over desire, and sacrifice over self. His legacy continues to enhance and empower humanity over time and bring the belief in the goodness of… pic.twitter.com/FjlcgF6e8q — Namit Malhotra (@malhotra_namit) April 2, 2026
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम
रामायण की VFX टेक्नोलॉजी ने जीता लोगों का दिल
निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायण का बजट लगभग 4000 करोड़ बताया जा रहा है। इसमें DNEG की इंटरनेशनल क्वालिटी VFX तकनीक शामिल है, जो हिंदी सिनेमा में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली है।
दीवाली 2026 धमाका करने को तैयार फिल्म
रणबीर कपूर की फिल्म का पहला भाग इस साल दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दीवाली पर आएगा। फर्स्ट लुक टीजर ने दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है और सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन चुका है। अगर आप रणबीर कपूर के भगवान राम के अवतार और हॉलीवुड क्वालिटी VFX का जादू देखना चाहते हैं, तो इस दीवाली रामायण आपके लिए सिनेमाघरों में सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगी।
Ranbir kapoor upcoming movie ramayana oscar history 4000 crore bollywood vfx
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













