रणबीर-रणवीर को पछाड़, अहान पांडे ने डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से बनाया रिकॉर्ड
Ahaan Panday Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा ने शानदार ओपनिंग करते हुए दो दिन में 46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसने रणबीर की शमशेरा और रणवीर की जयेशभाई जोरदार को पछाड़ दिया।
- Written By: सोनाली झा
अहान पांडे ने डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से बनाया रिकॉर्ड
Ahaan Panday Debut Film: बॉलीवुड में नई पीढ़ी के सितारे तेजी से उभर रहे हैं और इसका ताजा उदाहरण हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा। यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी फिल्म सैयारा में इन दोनों नए चेहरों ने अपनी अदाकारी और स्क्रीन प्रजेंस से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
सैयारा ने सिर्फ दो दिनों में 46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो किसी भी न्यूकमर स्टारकास्ट वाली फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। खास बात यह है कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए YRF की महामारी के बाद की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान पहले नंबर पर है और सलमान खान की टाइगर 3 दूसरे स्थान पर। अब तीसरे नंबर पर सैयारा ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
रणबीर और रणवीर की फिल्म का कलेक्शन
इस बड़ी कामयाबी के साथ अहान पांडे और अनीत पड्डा ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स को भी ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रणबीर की शमशेरा और रणवीर की जयेशभाई जोरदार इस फिल्म से कम ओपनिंग कलेक्शन कर पाई थीं। अहान पांडे, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे हैं और यह उनकी पहली फिल्म है।
सम्बंधित ख़बरें
50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, CM फडणवीस ने जताई ऑस्कर की उम्मीद
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
लव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म
वहीं अनीत पड्डा इससे पहले कुछ वेब सीरीज और फिल्म सलाम वेंकी में नजर आ चुकी हैं, लेकिन सैयारा उनकी बतौर लीड डेब्यू फिल्म है। दोनों की केमिस्ट्री, एनर्जी और परफॉर्मेंस को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है। यह साफ हो गया है कि अगर कंटेंट दमदार हो और परफॉर्मेंस ईमानदार, तो दर्शक नए चेहरों को भी सिर आंखों पर बिठाने से नहीं कतराते। सैयारा की यह सफलता बॉलीवुड के लिए नई उम्मीद और ताजगी लेकर आई है।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, फैंस बोले- नेचुरल ब्यूटी
सैयारा की कहानी
फिल्म की कहानी एक गुस्सैल लेकिन टैलेंटेड म्यूजिशियन कृष यानी अहान पांडे और एक संवेदनशील सॉन्ग राइटर वाणी यानी अनीत पड्डा के बीच की है। म्यूजिक के जरिए दोनों की जिंदगी जुड़ती है और एक खूबसूरत प्रेम कहानी जन्म लेती है। मोहित सूरी के निर्देशन में भावनाओं और म्यूजिक का मेल दर्शकों के दिलों को छू जाता है।
