

Highlights
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बुक माई शो पर टिकट बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार एक घंटे में 1.40 लाख से ज्यादा टिकट बिके।
फिल्म ने 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
Ramayana Ticket Booking Record: रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज के बाद लगातार सुर्खिंयों में बनी हुई है। फिल्म को थियेटर्स में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इसने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना दिया है।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बुक माई शो (BookMyShow) पर एक घंटे में 1.40 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री की है। इस सफलता के साथ फिल्म ने 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म 'रामायण' की टिकट बिक्री में यह जबरदस्त उछाल 9 नवंबर को फिल्म के रिलीज के 5वें दिन देखने को मिला। दिवाली के बाद छुट्टियों के माहौल में दर्शकों की बॉक्स ऑफिस में दिलचस्पी बढ़ी और बुक माई शो (BookMyShow) पर टिकटों की बुकिंग तेजी से हुई। खबरों के अनुसार फिल्म ने एक घंटे में 1.40 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया।
इससे पहले बुक माई शो पर एक घंटे में सबसे ज्यादा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के नाम था। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने एक घंटे में 1,09,170 टिकटों की बिक्री की थी। वहीं, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने रिलीज के 5वें दिन में 1,07,650 टिकट बेचे थे। अब 'रामायण' ने इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़कर नया बेंचमार्क स्थापित किया है।
फिल्म की टिकट बिक्री में आई तेजी के पीछे दिवाली के बाद का वीकेंड के माहौल भी अहम माना जा रहा है। खबरों के अनुसार सोमवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच फिल्म ने करीब 91,500 टिकट बेचे, जबकि रविवार को इसी समय यह आंकड़ा 54,760 था। इससे पता चलता है कि छुट्टियों के दौरान फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी।
नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण का रोल निभाया है। वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की भव्यता और कलाकारों की मौजूदगी ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा की थी।