रणबीर कपूर की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Ranbir Kapoor Ramayana Collection Day 4: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के महज 4 दिनों में ही शानदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली है।
Ramayana Box Office Collection
फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रणबीर कपूर की रामायण ने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

  • घरेलू नेट कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंचने का दावा।

  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के करीब।

Ramayana Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब चर्चा में है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण ने रिलीज के शुरुआती 4 दिनों में ही शानदार कमाई कर ली है।

5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर विदेशी बाजारों तक फिल्म की कलेक्शन का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रामायण की शानदार शुरुआत

फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के साथ ही थियेटर्स में अपनी मजबूत पकड़ बना ली। शुरुआती 4 दिनों में फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।

रविवार को फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 56 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन की। हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद फिल्म का वीकेंड प्रदर्शन शानदार रहा।

दुनियाभर में 500 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

भारतीय बाजार के साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की ओवरसीज कलेक्शन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

वहीं इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा पार कर सकती है।

हिंदी के साथ साउथ सिनेमा में भी दिखा जलवा

फिल्म रामायण को हिंदी दर्शकों के साथ साउथ भारतीय दर्शकों का भी अच्छा साथ मिला है। कन्नड़ और तेलुगु संस्करणों में भी दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

वहीं अन्य भाषा तमिल और मलयालम भाषाओं में भी फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने का फायदा फिल्म के कुल कलेक्शन में दिखाई दे रहा है।

Ramayana Box Office Collection
सुपरमॉडल से बिग बॉस तक, जब पायल रोहतगी पर लगा था खतरनाक मारपीट का गंभीर आरोप

दिवाली की छुट्टियों ने बढ़ाया कलेक्शन

फिल्म रामायण की रिलीज टाइमिंग भी इसके शानदार प्रदर्शन की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल और अरुण गोविल जैसे स्टार्स की मौजूदगी ने भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है।

अब फिल्म रामायण के सामने सबसे बड़ी चुनौती सोमवार से शुरू होने वाले वर्किंग डेज में अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखने की होगी। आने वाले दिनों में इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।