बॉलीवुड से अयोध्या तक…छाया ‘रामायण’ का जादू, जानिए क्या है Ranbir Kapoor का कनेक्शन ?
Ayodhya Property News: अभिनेता रणबीर कपूर ने रामायण की रिलीजिंग से पहले अयोध्या में जमीन खरीदी है। रणबीर कपूर ने ये जमीन सरयू नदी के किनारे स्थित 'द सरयू' प्रोजेक्ट में खरीदी है।
- Written By: यति सिंह
अयोध्या में रणबीर कपूर के नए निवेश की चर्चा तेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा चल रही है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहें है। अभिनेता रणबीर कपूर ने रामायण की रिलीजिंग से पहले अयोध्या में जमीन खरीदी है।
जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर ने ये जमीन सरयू नदी के किनारे स्थित ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में खरीदी है। रणबीर ने सरयू नदी के किनारे स्थित लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में 2,134 वर्ग फीट जमीन 3.31 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
‘अयोध्या ने मुझे पुकारा है, मैंने बस जवाब दिया’
रणबीर कपूर इस जमीन को लेकर कहा कि ‘अयोध्या ने मुझे पुकारा है मैंने उसका जवाब दिया है। ये जमीन उनके परिवार के लिए विरासत के रूप में होगी। अयोध्या हमारे लिए इतिहास और संस्कृति का हिस्सा है। ‘द सरयू’ में ये जमीन मेरे परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगी।’ खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर ने हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के इस प्रोजेक्ट में निवेश किया है। हाउस ऑफ अभिनंदन सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बेवजह परेशान हो रही पुलिस, धीरेंद्र शास्त्री पर्चा निकालकर बताए चोरों का नाम; राम मंदिर मामले पर टिकैत का तंज
राम मंदिर दान विवाद: केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी, तो प्रियंक खड़गे ने की निष्पक्ष जांच की मांग
‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: इस्तीफे से नहीं माने बीजेपी नेता, बोले- जेल भी जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा
रणबीर ने 2,134 वर्ग फीट ये जमीन 3.31 करोड़ में खरीदी है। बता दें कि ये प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला लैंडमार्क डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है।इस प्रोजेक्ट में 35 से ज्यादा लग्जरी लाइफस्टाइल सुविधाएं, बड़े क्लब हाउस और 5 एकड़ में फैला एक लग्जरी होटल भी शामिल है।
अमिताभ बच्चन जमीन खरीदने की लिस्ट में शामिल
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस साल ये जमीन 35 करोड़ में खरीदी है। और इससे पहले भी साल 2024 में उन्होंने इसी प्रोजेक्ट में 10 हजार वर्ग फुट जमीन 14.5 करोड़ का निवेश किया है।
यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit Career: डॉक्टर बनना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, किस्मत ने बनाया बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’
रणबीर कपूर निभा रहें भगवान राम का किरदार
अभिनेता रणबीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन बनी फिल्म में राम का किरदार निभा रहे है। साथ ही में इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता का किरदार निभा रही है। वहीं इस फिल्म में साउथ अभिनेता यश रावण का किरदार निभा रहे है। और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे है। साथ ही साथ टीवी स्टार रवि दुबे भी भगवान राम के भाई लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।
