एक नहीं बल्कि दो इंटरवल के साथ रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’
- Written By: सुनीता पांडे
Photo - Twitter
मुंबई: डायरेक्टर वीएस रेड्डी की रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म के डिफरेंट लुक और रणबीर कपूर के धमाकेदार एक्शन की वजह से फिल्म ने जरूरत से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।
अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि एनिमल को एक नहीं बल्कि दो इंटरवल के साथ रिलीज किया जाएगा, क्योंकि इस फिल्म की अवधि तीन घंटे से ज्यादा है और दर्शकों को तीन घंटे तक थिएटर में बिठाए रखना काफी मुश्किल काम है।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टला? जानिए सीजेपी प्रोटेस्ट और स्पाइडर मैन कनेक्शन का सच
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!
साई पल्लवी ने खोला राज, ‘रामायण’ की सीता बनने के लिए ने की खास तैयारी, अपनाया अनोखा तरीका
रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी खास रोल में मौजूद हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने पुष्टि की है कि ‘एनिमल’ की लंबाई लगभग 3 घंटे 30 मिनट होगी, लेकिन दोनों इंटरवल के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें बॉबी देओल के धांसू किरदार की झलक दिखी थी। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की टक्कर बॉबी देओल से होने वाली है। बता दें कि ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
