Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ranabaali की कहानी में छिपी है असली इतिहास की झलक, डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने किया खुलासा

Ranabaali 19वीं सदी की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने बताया कि फिल्म के लिए गहन रिसर्च की गई है। यह पीरियड ड्रामा अनसुनी ऐतिहासिक कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करेगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Apr 09, 2026 | 02:25 PM

राणाबाली की कहानी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Film Ranabaali True Story: राणाबाली को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म के जरिए पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। अब फिल्म के डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने इसकी कहानी और मेकिंग को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। राहुल सांकृत्यायन ने बताया कि ‘राणाबाली’ की कहानी पूरी तरह से वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इसके लिए उन्होंने गहन रिसर्च की, जिसमें इतिहासकारों, कवियों और स्थानीय लोगों से बातचीत शामिल रही।

राहुल सांकृत्यायन ने कहा कि इतिहास सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होता, बल्कि गांवों की परंपराओं और लोककथाओं में भी जीवित रहता है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म में ऐसे ही कई अनसुने किस्सों को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने बताया कि फिल्म 19वीं सदी के मद्रास प्रेसीडेंसी के दौर पर आधारित है, जिसमें आज का चेन्नई, तेलुगु क्षेत्र और बेंगलुरु शामिल थे।

गांवों और परंपराओं से मिली प्रेरणा

राहुल सांकृत्यायन के मुताबिक, इस क्षेत्र में संघर्ष और जुझारूपन की कई ऐसी कहानियां हैं, जो मुख्यधारा के सिनेमा में शायद ही दिखाई गई हैं। ‘राणाबाली’ इन्हीं कहानियों को सामने लाने का प्रयास है। राहुल सांकृत्यायन ने साझा किया कि फिल्म के कुछ सबसे प्रभावशाली सीन उन्हें गांवों और पुराने अभिलेखागारों से मिले। उन्होंने एक खास अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि अपने पिता के गांव की यात्रा के दौरान उन्होंने एक भूली-बिसरी परंपरा को फिर से जीवित होते देखा, जिसने फिल्म के क्लाइमेक्स को प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें- Raghav Chadha ने की संजय दत्त की दिल खोलकर तारीफ, बोले- बेहतरीन इंसान, फैंस को पसंद आई बॉन्डिंग

संघर्ष और परंपरा की कहानी

‘राणाबाली’ को एक पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें औपनिवेशिक दौर के दौरान लोगों के संघर्ष, परंपराओं और सामाजिक परिस्थितियों को दिखाया जाएगा। फिल्म में अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। कुल मिलाकर, ‘राणाबाली’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास के उन पन्नों को उजागर करने की कोशिश है, जो समय के साथ कहीं खो गए थे।

Ranabaali film true story rahul sankrityayan vijay deverakonda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 02:25 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Rashmika Mandanna
  • South Cinema
  • Vijay Deverakonda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.