कैकेयी के मॉर्डन लुक को लेकर ट्रोल हो रही लारा दत्ता, सोशल मीडिया पर रामायण का ट्रेलर देख भड़के फैंस
Lara Dutta Kaikeyi Look: फिल्म रामायण में लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर में सामने आए कैकेयी के लुक को लेकर लारा दत्ता को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
लारा दत्ता (सौ. डिजाइन फोटो)
Ramayana Trailer Lara Dutta Kaikeyi Look: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त पर लॉन्च किया गया। ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस का इसे लेकर रिएक्शन भी सामने आ रहा है।
जहां एक ओर ट्रेलर में रणबीर कपूर के लुक की प्रशंसा हो रही है, तो वहीं कई यूजर्स ऐसे भी है जिन्हें ये ट्रेलर रत्ती भर भी पसंद नहीं आया है। रामायण के ट्रेलर में दमदार विजुअल्स, ग्रैंड सेट और शानदार वीएफएक्स ने तो सबका दिल जीत लिया है, लेकिन कई बातों को लेकर डायरेक्टर को घेरा भी जा रहा है।
गलत कॉस्ट्यूम सिलेक्शन को लेकर ट्रोल हुई लारा दत्ता
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में लारा दत्ता को कैकेयी का रोल निभाते हुए देखा जाने वाला है। हालांकि ट्रेलर में उनके लुक को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई है। इस ट्रेलर में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता को साड़ी और सिल्क ब्लाउज में पहने दिखाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हो हुई ये बीमारी, तेज्जू भैय्या का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
‘एनिमल’ विवाद पर दीपिका चिखलिया ने किया रणबीर कपूर का सपोर्ट, साई पल्लवी को लेकर कही ये बात
The Traitors 2 के साथ करण जौहर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का, इन 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगी रोमांचक जंग
‘स्टार बनने की कीमत’… सलमान खान को लेकर शैलेंद्र सिंह ने शेयर की दिलचस्प कहानी
Lara Dutta looks like a character from some Ekta Kapoor serial 😂😂#RamayanaTrailer pic.twitter.com/vd0lJ0euOp — SanghiDentico🇮🇳,🚩🚩🕉️ (@priyathedentico) July 31, 2026
इस लुक को देखते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि लारा दत्ता का कैकेयी वाला ये पहनावा त्रेता युग जैसा नहीं लग रहा है। कई यूजर्स ने लारा दत्ता के कॉस्ट्यूम डिजाइनर को लेकर भी सवाल उठाएं है। गलत कॉस्ट्यूम सिलेक्शन के चलते लारा दत्ता सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है।
Hate ? Can you differentiate between humor and hate ?
Funnily you couldn’t figure out it’s the same costume, saree and stitched blouse .
I doubt you even know the context, she has gone to “kop bhawan” and removed the jewellery.
So, try to figure out what people are taking about . https://t.co/2Gecxu4YXQ — pragya प्रज्ञा (@pragya_barthwal) July 31, 2026
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
रामायण ट्रेलर सामने आने के बाद एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने अपनी राय खुलकर रखी। कुछ लोगों ने टिप्पणी की कि लारा दत्ता का लुक फिल्म की ऐतिहासिक और पौराणिक पृष्ठभूमि के अनुरूप नहीं लगता। वहीं कई दर्शकों ने रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की तारीफ करते हुए कहा कि उनका रूप वाल्मीकि रामायण की कल्पना के अधिक करीब नजर आता है। हालांकि यह प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं।
ये भी पढ़ें :- Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हो हुई ये बीमारी, तेज्जू भैय्या का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
रामायण में नजर आएंगे ये दिग्गज कलाकार
नितेश तिवारी की इस रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। साथ ही साईं पल्लवी मां सीता की भूमिका में, यश रावण की भूमिका में, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में, सनी देओल हनुमान की भूमिका में, अरुण गोविल महाराज दशरश की भूमिका में और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
