-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ramayana Release Date Confirmed Ranbir Kapoor November 6 2026
दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे भगवान राम, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें पूरी डिटेल
- Written By: सोनाली झा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गई है। इंग्लिश ट्रेलर के साथ मेकर्स ने ऐलान किया कि फिल्म 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रामायण की रिलीज डेट कंफर्म (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor Film Ramayana Release Date: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। पिछले सप्ताह फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। हालांकि उस ट्रेलर में सिर्फ इतना बताया गया था कि फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर रिलीज डेट को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं।
बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश डब ट्रेलर जारी किया, जो खास तौर पर इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए तैयार किया गया है। लगभग 3 मिनट 54 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर में पहले से कुछ नए सीन भी शामिल किए गए हैं। सबसे खास बात यह रही कि ट्रेलर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट साफ तौर पर दिखाई गई। फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रही सोनी पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि एक ऐसी शानदार यात्रा का अनुभव करें, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।
रणबीर, साई पल्लवी और यश निभा रहे हैं अहम किरदार
इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। निर्माता नमित मल्होत्रा इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वैश्विक प्रोजेक्ट के रूप में पेश कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इंग्लिश ट्रेलर में मुख्य कलाकारों ने अपने संवाद खुद अंग्रेजी में डब किए हैं, जिससे विदेशी दर्शकों तक कहानी को अधिक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
An epic journey unlike anything seen before. Watch the official trailer for #Ramayana, coming to theatres worldwide November 6. pic.twitter.com/BSiwVJMSs9 — Sony Pictures (@SonyPictures) August 5, 2026
ट्रेलर में दिखी राम-रावण युद्ध की झलक
ट्रेलर की शुरुआत रावण के परिचय से होती है, जहां वह खुद को तीनों लोकों का सबसे शक्तिशाली शासक बताता है। इसके बाद भगवान राम अपने पिता दशरथ से धर्म और कर्तव्य के लिए हर बलिदान देने की बात कहते हैं। वनवास, सीता हरण और शूर्पणखा की घटना के जरिए कहानी आगे बढ़ती है। अंत में भगवान राम का संवाद कि अगर रावण तीनों लोकों का शासक है, तो तीनों लोक उसकी मृत्यु के गवाह बनेंगे। ट्रेलर का सबसे दमदार पल बनकर सामने आता है।
ये भी पढ़ें- मिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
करीब 4,000 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में तैयार की जा रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। मेकर्स इसे दो भागों में रिलीज करेंगे। पहला भाग 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि ‘रामायण: पार्ट 2’ को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है। भव्य विजुअल्स, दमदार स्टारकास्ट और पौराणिक कथा के आधुनिक प्रस्तुतीकरण की वजह से यह फिल्म पहले ही साल की सबसे चर्चित रिलीज बन चुकी है।
Ramayana release date confirmed ranbir kapoor november 6 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













