दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे भगवान राम, रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें पूरी डिटेल

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गई है। इंग्लिश ट्रेलर के साथ मेकर्स ने ऐलान किया कि फिल्म 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ranbir Kapoor Sai Pallavi and Yash Ramayana Release Date
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ranbir Kapoor Film Ramayana Release Date: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। पिछले सप्ताह फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। हालांकि उस ट्रेलर में सिर्फ इतना बताया गया था कि फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर रिलीज डेट को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं।

बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश डब ट्रेलर जारी किया, जो खास तौर पर इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए तैयार किया गया है। लगभग 3 मिनट 54 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर में पहले से कुछ नए सीन भी शामिल किए गए हैं। सबसे खास बात यह रही कि ट्रेलर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट साफ तौर पर दिखाई गई। फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रही सोनी पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि एक ऐसी शानदार यात्रा का अनुभव करें, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।

रणबीर, साई पल्लवी और यश निभा रहे हैं अहम किरदार

इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। निर्माता नमित मल्होत्रा इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वैश्विक प्रोजेक्ट के रूप में पेश कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इंग्लिश ट्रेलर में मुख्य कलाकारों ने अपने संवाद खुद अंग्रेजी में डब किए हैं, जिससे विदेशी दर्शकों तक कहानी को अधिक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया जा सके।

ट्रेलर में दिखी राम-रावण युद्ध की झलक

ट्रेलर की शुरुआत रावण के परिचय से होती है, जहां वह खुद को तीनों लोकों का सबसे शक्तिशाली शासक बताता है। इसके बाद भगवान राम अपने पिता दशरथ से धर्म और कर्तव्य के लिए हर बलिदान देने की बात कहते हैं। वनवास, सीता हरण और शूर्पणखा की घटना के जरिए कहानी आगे बढ़ती है। अंत में भगवान राम का संवाद कि अगर रावण तीनों लोकों का शासक है, तो तीनों लोक उसकी मृत्यु के गवाह बनेंगे। ट्रेलर का सबसे दमदार पल बनकर सामने आता है।

Ranbir Kapoor Sai Pallavi and Yash Ramayana Release Date
मिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

करीब 4,000 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में तैयार की जा रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। मेकर्स इसे दो भागों में रिलीज करेंगे। पहला भाग 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि 'रामायण: पार्ट 2' को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है। भव्य विजुअल्स, दमदार स्टारकास्ट और पौराणिक कथा के आधुनिक प्रस्तुतीकरण की वजह से यह फिल्म पहले ही साल की सबसे चर्चित रिलीज बन चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com