‘रामायण’ से रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे का पोस्टर आया सामने, राम-सीता-लक्ष्मण के रूप में दिखे सितारे

Ramayana Movie New Poster: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का नया पोस्टर जारी हो गया है। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूपों में एक साथ नजर आ रहे हैं।
Ramayana Movie New Poster
फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ramayana Movie Cast: बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार दर्शक सालों से करते हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की महागाथा 'रामायण' भी एक ऐसी ही फिल्म है, जिसे लेकर हर दिन एक नया क्रेज देखने को मिल रहा है।

इस भव्य प्रोजेक्ट के मेकर्स ने हाल ही में एक नया और बेहद मनमोहक पोस्टर शेयर किया है। इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है, क्योंकि इसमें मुख्य कलाकारों का वह रूप दिखाई दे रहा है, जिसकी कल्पना हर सिनेमाप्रेमी लंबे समय से कर रहा था।

पोस्टर में दिखी राम-सीता और लक्ष्मण की अलौकिक छवि

सामने आए नए पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को एक साथ एक ही फ्रेम में दिखाया गया है। महाकाव्य की कहानी में यह सीन बेहद संवेदनशील और भावुक कर देने वाला होता है।

पोस्टर में तीनों कलाकारों का तालमेल और उनकी भाव इतने स्वाभाविक हैं कि दर्शक इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म के प्रति उत्सुकता को कई गुना बढ़ा देता है और सिनेमाघरों में मिलने वाले अनुभव का एक छोटा सा अहसास कराता है।

शांत राम, सीता की सादगी और रक्षक रूप में ढले लक्ष्मण

पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक बेहद शांत, दृढ़ और तेजस्वी दिखाई दे रहा है। उनके चेहरे का भाव एक राजा और एक मर्यादा पुरुषोत्तम के संयम को पूरी गरिमा के साथ दर्शाता है। वहीं साई पल्लवी ने माता सीता के रूप में अपनी सादगी, भक्ति, धीरज ने हर किसी को प्रभावित किया है।

दूसरी तरफ रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में अपने बड़े भाई के प्रति अटूट निष्ठा और एक रक्षक के संकल्प के साथ खड़े नजर आते हैं। तीनों ही कलाकारों ने अपने रोल की आत्मा को बखूबी पकड़ा है।

दिग्गज कलाकारों की टोली एकसाथ

फिल्म 'रामायण' सिर्फ अपनी स्टार कास्ट के कारण ही खास नहीं है, बल्कि इसको बनाने का पैमाना भी अभूतपूर्व है। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण का शक्तिशाली किरदार निभा रहे हैं, जबकि सनी देओल हनुमान के रूप में बड़े पर्दे पर गूंज पैदा करेंगे।

इस 2-पार्ट वाली भव्य कहानी को 8 बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी डीएनईजी और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। इसे दुनिया भर के आईमैक्स थिएटर्स में हिंदी समेत 5 प्रमुख भारतीय भाषाओं में प्रदर्शित किया जाएगा।

Ramayana Movie New Poster
मैन ऑफ द मासेस एनटीआर की ‘देवरा’ के दो साल पूरे, बॉक्स ऑफिस पर बनाया था खास बड़ा रिकॉर्ड

2 भागों में रिलीज होगी यह पौराणिक सिनेमाई यात्रा

साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार यह प्रोजेक्ट 2 पार्ट में दर्शकों के सामने आएगा। मेकर्स ने इसकी रिलीज का समय भी बहुत खास चुना है। फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' साल 2026 की दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर आएगा।

वहीं इसका दूसरा पार्ट इसके ठीक एक साल बाद दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इस पोस्टर के आने के बाद अब फैंस के लिए दिवाली का इंतजार और भी रोमांचक हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com