मैन ऑफ द मासेस एनटीआर की ‘देवरा’ के दो साल पूरे, बॉक्स ऑफिस पर बनाया था खास बड़ा रिकॉर्ड

Ntr Devara Completes 2 Years: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' की रिलीज को 2 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म के दोहरे रोल, धमाकेदार संगीत और एक्शन को याद किया जा रहा है।
Ntr Devara Completes 2 Years
जूनियर एनटीआर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Ntr Devara Completes 2 Years
फिल्म ने रिलीज के समय ही बड़े पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग और ऊर्जावान एक्शन के दम पर दर्शकों को दीवाना कर दिया था। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर का डबल रोल, जान्हवी कपूर के साथ उनकी नई जोड़ी और अनिरुद्ध का संगीत प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ntr Devara Completes 2 Years
फिल्म के शुरुआती सीन से ही जूनियर एनटीआर ने अपने रोल में एक खास गहराई और गंभीरता पेश की थी। उन्होंने पर्दे पर जिस तरह का प्रभुत्व और गुस्से वाला लुक दिखाया। उसने देवरा के रोल को बेहद प्रभावशाली बना दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ntr Devara Completes 2 Years
इस फिल्म की सफलता में 'चुट्टामल्ले' और 'दावुदी' जैसे गानों का बड़ा योगदान है। जहां एक तरफ 'चुट्टामल्ले' में जूनियर एनटीआर का रोमांटिक और सहज अंदाज देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ 'दावुदी' गाने में उनके सिग्नेचर डांस स्टेप्स और गजब की एनर्जी दिखाई दी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ntr Devara Completes 2 Years
जूनियर एनटीआर के करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक 'देवरा' और उनके बेटे 'वर' दोनों को रोल को एक साथ निभाना था। इन दोनों किरदारों का मिजाज और व्यक्तित्व एक-दूसरे से पूरी तरह से अलग था। एक तरफ देवरा का निडर और प्रभावशाली व्यक्तित्व था, तो दूसरी तरफ वर का अलग अंदाज। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ntr Devara Completes 2 Years
फिल्म को मिला अपार लोगों का सपोर्ट इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी साफ दिखाई दिया। भारत में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर भी बेहतरीन कलेक्शन किया। रिलीज के महज 18 दिनों के भीतर फिल्म ने 521 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक कलेक्शन कर लिया था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ntr Devara Completes 2 Years
यह फिल्म केवल एक व्यापारिक सफलता नहीं थी, बल्कि इसने एनटीआर और उनके फैंस के बीच के मजबूत रिश्ते को एक बार फिर से रेखांकित किया। अब दर्शक उनकी आने वाली फिल्मों 'ड्रैगन' और त्रिविक्रम के साथ आने वाले नए प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com