बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क में लव गिल के समर्थन में उतरीं आम्रपाली, कनिका मान के साथ बहस के बाद आया रिएक्शन

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कनिका मान और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कनिका के शक्ल को लेकर दिए बयान पर लव ने सवाल उठाए। वहीं, आम्रपाली ने लव का समर्थन किया।
Bigg Boss 20 Captaincy Task
लव गिल और कनिका मान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bigg Boss 20 Captaincy Task: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कैप्टेंसी को लेकर घरवालों के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। शो में हर दिन नए विवाद सामने आ रहे हैं, तो वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच बदलते रिश्ते भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान कनिका मान और लव गिल के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल गरमा गया। वहीं, आम्रपाली दुबे ने भी इस बहस में लव का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

बिग बॉस के घर में फिलहाल उदिति सिंह के पास घर की कमान है। ऐसे में नए कैप्टन को चुनने की प्रक्रिया के बीच कंटेस्टेंट्स के बीच खींचतान शुरू हो गई है। इसी दौरान लव गिल ने कनिका मान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इंसान दूसरों को उनकी शक्ल के आधार पर जज करता है, वह कैप्टन बनने के लायक नहीं है। लव की इस बात पर कनिका ने भी चुप रहने के बजाय पलटवार किया और साफ कहा कि उन्हें जो गलत लगेगा, वह उसके खिलाफ बोलेंगी।

शक्ल को लेकर हुई तीखी बहस

शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच बहस और बढ़ती नजर आ रही है। कनिका मान कहती दिखाई देती हैं कि एक बार फिर साबित हो गया कि वे सेल्फिश हैं। इसके बाद लव पूछते हैं कि किसे उनकी बात गलत लग रही है, वह सामने आए। इस पर कनिका कहती हैं कि उन्हें ऐसा लगता है। जवाब में लव कहते हैं कि अगर उन्हें ऐसा लगता है, तो लगने दें। इसके बाद बातचीत शक्ल को लेकर शुरू हो जाती है। कनिका कहती हैं कि उन्हें किसी की शक्ल पसंद नहीं है। इस पर लव सवाल उठाते हैं कि क्या किसी की शक्ल के आधार पर उसे जज करना सही है?

Bigg Boss 20 Captaincy Task
पद्म श्री से पद्म विभूषण तक, अमजद अली खान को मिले कई बड़े सम्मान, संगीत की दुनिया में छोड़ी अमिट छाप

आम्रपाली दुबे ने किया लव का समर्थन

इस बहस के दौरान आम्रपाली दुबे भी अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आईं। कनिका की बात पर उन्होंने ताली बजाते हुए लव के फैसले का समर्थन किया। आम्रपाली का यह अंदाज भी चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, घर में कैप्टेंसी को लेकर बढ़ती इस लड़ाई ने आने वाले एपिसोड को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 में अगला कैप्टन कौन बनता है और इस विवाद के बाद घरवालों के रिश्तों में क्या बदलाव आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com