Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुष्पक विमान से तलवारबाज सीता तक, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दिखा ‘बाहुबली’ कनेक्शन!

Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के नए सीन्स सामने आते ही दर्शकों ने इसकी तुलना ब्लॉकबस्टर बाहुबली से शुरू कर दी है, जहां तकनीक और रियलिज्म को लेकर कई बड़े अंतर दिखे हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 31, 2026 | 07:38 AM

रामायण (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ramayana Bahubali Connection: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रामायण के विजुअल्स सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। दर्शकों ने इस महागाथा के सीन्स की तुलना एसएस राजामौली की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बाहुबली से करना शुरू कर दिया है। दोनों ही फिल्में अपने विशाल कैनवास, भव्य सेट और भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, जब इन दोनों फिल्मों के सीन्स को ध्यान से देखा जाता है, तो तकनीक, मेकिंग स्टाइल और सीन का स्तर काफी बुनियादी फर्क साफ तौर पर दिखता है।

बाहुबली और रामायण के बीच सबसे बड़ा फर्क रियलिज्म और डिजिटल आर्ट का है। बाहुबली में डायरेक्टर राजामौली ने असली लोकेशंस, वास्तविक विशाल सेटों और भारी भीड़ के लिए जूनियर आर्टिस्ट्स का बखूबी इस्तेमाल किया था। इसके विपरीत, रामायण के सीन्स में आधुनिक तकनीक और कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी का असर बहुत ज्यादा दिखाई दे रहा है। क्राउड सीन्स में जहां बाहुबली के चेहरे और हाव-भाव अलग नजर आते थे, वहीं रामायण में तकनीक से तैयार पैटर्न जैसा असर महसूस होता है। यहां तक कि झरने और बैकग्राउंड के विजुअल्स में भी नेचुरल सीन्स के बजाय डिजिटल बैकड्रॉप की झलक मिलती है।

एक्शन सीन्स और भव्य सवारी में दिखा एक नया अंदाज

फिल्मों में महिला रोल के एक्शन सीन्स को लेकर भी काफी दिलचस्प मोड़ सामने आया है। बाहुबली में अनुष्का शेट्टी का देवसेना अवतार मिट्टी से जुड़ा और बेहद आक्रामक था, जबकि रामायण में ढाल-तलवार के साथ नजर आ रहीं साई पल्लवी का पोज काफी प्रभावशाली है।

सम्बंधित ख़बरें

12 साल की उम्र में रखा इंडस्ट्री में कदम, जानिए मुमताज के जूनियर आर्टिस्ट से सुपरस्टार बनने तक का सफर

39 साल पहले महज 9 लाख में बनता था ‘रामायण’ का एक एपिसोड, आज 4000 करोड़ में तैयार हो रही है रणबीर कपूर की फिल्म

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर और यश के बीच रकुल प्रीत सिंह ने लूटी लाइमलाइट, शूर्पणखा के लुक पर फिदा हुए फैंस

रामायण का ट्रेलर देखने के बाद आदिपुरुष को लेकर भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

हालांकि उनके पीछे की संरचनाएं थोड़ी आधुनिक 3डी मॉडल जैसी लगती हैं। इसके अलावा बाहुबली के उड़ने वाले हंस रूपी जहाज के सामने रामायण का पुष्पक विमान बेहद मॉर्डन, चमकदार और भव्य रूप में सामने रखा गया है।

ये भी पढ़ें: 12 साल की उम्र में रखा इंडस्ट्री में कदम, जानिए मुमताज के जूनियर आर्टिस्ट से सुपरस्टार बनने तक का सफर

भव्यता के बीच रियलिज्म का संतुलन साधने की चुनौती

फिल्म के निर्माण के दौरान सेट डिजाइनिंग बेहद अहम भूमिका निभाती है। महिष्मती साम्राज्य के निर्माण के लिए फिल्म ‘बाहुबली’ की टीम ने वास्तविक खंभे और विशाल द्वार खड़े किए थे, जिससे उनमें इतिहास की पुरानी बनावट झलकती थी।

दूसरी ओर, ‘रामायण’ के सेट में भव्यता का पैमाना बेशक बहुत ऊंचा है, लेकिन 3डी मॉडलिंग के कारण उसमें वह प्राचीनता और पुरानापन थोड़ा कम नजर आ रहा है। पौराणिक कथाओं पर आधारित इस महाकाव्य में उड़ते हुए ऐरावत जैसे काल्पनिक तत्वों को आधुनिक एनीमेशन का सहारा देकर पेश किया गया है।

Ramayana baahubali connection pushpak viman sai pallavi ranbir kapoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 07:38 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment
  • Ramayan
  • Ramayana Movie
  • Ranbir Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.