ए.आर. रहमान के म्यूजिक पर फिदा हुए फैंस, गाने की तारीफ में बोले नेटिजन्स- ए.आर. रहमान पर कभी शक न करें

Ramayan Jai Jai Ram Song: फिल्म 'रामायण' का पहला सॉन्ग 'जय जय राम' रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में बस गया है, जहां नेटिजन्स एआर रहमान के संगीत और कलाकारों की सरहाना कर रहे हैं।
Ramayan Song Jai Jai Ram
ए.आर. रहमान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

AR Rahman Ramayan Song: फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के मौके पर पहला भक्ति गीत 'जय जय राम' जारी कर दिया है। भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ फिल्म की संगीतमय यात्रा का यह आगाज सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। ऑस्कर विनर एआर रहमान के धुनों, डॉ. कुमार विश्वास के शब्दों और अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की भक्तिमयी आवाज से सजे इस ट्रैक को श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने दिलों को छुआ

इस सॉन्ग को सुनने के बाद नेटिजन्स लगातार अपने पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। कई श्रोताओं का कहना है कि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी जादुई गायकी से गाने को एक बेहद आध्यात्मिक और गहरी ऊंचाई दी है। सोशल मीडिया पर लोग इसे सीधे दिल में उतर जाने वाला गाना बता रहे हैं। संगीत प्रेमियों के अनुसार रहमान का यह क्लासिक कंपोजिशन समय के साथ लोगों की जुबान पर और चढ़ेगा।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री का चला जादू

गाने के विजुअल्स में प्रभु श्री राम के रूप में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी की सादगी दर्शकों को भा गई है। फैंस दोनों कलाकारों के लुक और उनके बीच के भावुक केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नेटिजन्स का मानना है कि बिना किसी भारी-भरकम बदलाव के किरदारों को बेहद स्वाभाविक, कच्चा और पारंपरिक अंदाज में पेश किया गया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव देता है।

Ramayan Song Jai Jai Ram
गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर बोलीं नीलम कोठारी, पुराने रिश्ते पर किया खुलासा

ट्रेलर के बाद गाने ने भी बनाया रिकॉर्ड

'जय जय राम' गाना फिल्म रामायण के ट्रेलर को मिले ऐतिहासिक रिस्पॉन्स के फौरन बाद सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर व्यूज के नए रिकॉर्ड बनाए थे। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और सुपरस्टार यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी संभाल रहे हैं। फिल्म में यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के सशक्त अवतार में नजर आने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com