टीवी पर फिर हो रही है रामायण की वापसी, तीसरी बार लौटेंगे रामानंद सागर के राम-सीता
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश राममय नजर आ रहा है। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद रामायण को लेकर लोगों में एक बार फिर से उत्सुकता देखी जा रही है। यही वजह है कि दूरदर्शन ने तीसरी बार रामायण धारावाहिक के प्रसारण का फैसला किया है। 1987 में प्रसारित हुई रामायण को COVID-19 लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर पहली बार आधिकारिक तौर रामायण को दिखाया गया था। एक बार फिर इसे दूरदर्शन पर ही प्रसारित करने की तैयारी है।
धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा…एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द देखिए #DDNational पर। #Ramayan | @arungovil12 | @ChikhliaDipika | @LahriSunil pic.twitter.com/NR8LJ32qyL — Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 31, 2024
डीडी नेशनल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘धर्म, प्रेम और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा एक बार फिर आ रहा है, पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें रामायण।’ आपको बता दें कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दिवंगत अभिनेता दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। इनके शानदार अभिनय ने रामायण के किरदारों को जीवंत कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘एनिमल’ विवाद पर दीपिका चिखलिया ने किया रणबीर कपूर का सपोर्ट, साई पल्लवी को लेकर कही ये बात
दर्शकों के बीच एक बार फिर आ रही है रामानंद सागर की रामायण, कब और कहां देखें? जानें सब
4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है
अजय देवगन के साथ फिल्म कर चुकी है टीवी की मंदोदरी, इस दिग्गज कलाकार से है खास रिश्ता
बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान दूरदर्शन पर रामायण के पुनः प्रसारण को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। रामायण सिर्फ एक धारावाहिक नहीं था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों का दर्पण है। इस शो में राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जैसे किरदारों की जिंदगी को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया कि वो हर किसी के मन में बस गए। रामायण ने हमें सत्य, धर्म, कर्म और प्रेम का महत्व सिखाया।
