राम मंदिर ध्वजारोहण पर गर्व से फूले पवन सिंह, लगाए 'जय श्री राम' के जयकारे

Ram Mandir Flag Hoisting Pawan Singh: राम मंदिर का निर्माण पूर्ण होने पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया। पवन सिंह ने 'जय श्री राम' लिखकर गर्व व्यक्त किया, स्वाति मिश्रा ने दी बधाई। ध्वजा 10 फीट ऊंची है।
राम मंदिर ध्वजारोहण पर गर्व से फूले पवन सिंह, लगाए 'जय श्री राम' के जयकारे
पीएम मोदी ने राम मंदिर शिखर पर फहराई 3 किलो वजनी धर्म ध्वजा, पवन सिंह और स्वाति मिश्रा ने जताया गर्व
Published on
Updated on

Pawan Singh: लगभग 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद, मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर का संपूर्ण निर्माण पूर्ण हो गया, जो देश के हर रामभक्त के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त के समय, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और संतों के सान्निध्य में राम मंदिर के शिखर पर 3 किलो वजनी धर्म ध्वजा को फहराया। इस भावुक कर देने वाले पल पर भोजपुरी गायक पवन सिंह और लोकगायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी खुशी और आस्था जाहिर की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पवन सिंह ने राम मंदिर और पीएम मोदी की फोटोज शेयर कीं और 'जय श्री राम' के जयकारे लगाए।

पवन सिंह ने कहा- मन अद्भुत शांति और गर्व से भर गया

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने राम मंदिर पर ध्वजारोहण के इस ऐतिहासिक पल पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा:

"अयोध्या की पवित्र धरा पर आज के भव्य ध्वजारोहण ने मन को अद्भुत शांति और गर्व से भर दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की कृपा से लहराता यह ध्वज केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और एकता का संदेश भी देता है, जय श्री राम।"

स्वाति मिश्रा ने गुनगुनाकर दी बधाई

वहीं, लोकगायिका स्वाति मिश्रा ने पीएम मोदी के धर्म ध्वजा फहराते हुए वीडियो पोस्ट की और लिखा, "शुभ दिन, शुभ घड़ी।" बता दें कि बीते साल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय ही स्वाति मिश्रा का गाना "राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी" बहुत पॉपुलर हुआ था, जिसकी तारीफ पीएम मोदी ने भी की थी। हिंदू धर्म में मंदिर तभी पूर्ण माना जाता है जब उस पर केसरिया ध्वजा लहराती है, जो विजय और धार्मिक गौरव का प्रतीक है।

राम मंदिर की ध्वजा की खास विशेषताएं

राम मंदिर की ध्वजा कई मायनों में खास है। यह 10 फीट ऊंची और 20 फीट लंबी केसरिया ध्वजा है, जिस पर भगवान सूर्य, कोविदार वृक्ष और 'ॐ' की आकृति स्थित है। ध्वजा को बनाने में सुनहरे गोटे और सिल्क के प्रीमियम धागों का इस्तेमाल किया गया है। गुजरात की एक पैराशूट बनाने वाली कंपनी ने इसे 25 दिन में तैयार किया है। यह ध्वजा 60 किमी/घंटा तक की हवा और तेज बारिश का सामना आसानी से कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com