Ram Gopal Varma: गिरफ्तार होंगे राम गोपाल वर्मा! चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट जारी

Warrant Against Ram Gopal Varma: मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की गिरफ्तारी हो सकती है। उनके खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट की तरफ से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
Ram Gopal Varma Cheque Bounce Case Court issues Non Bailable Warrant
राम गोपाल वर्मा हो सकते हैं गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट जारी
Published on: 
Updated on: 

Ram Gopal Varma Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। राम गोपाल वर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल चेक बाउंस मामले में रामगोपाल वर्मा के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इस मामले में राम गोपाल वर्मा की तरफ से जमानत की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि राम गोपाल वर्मा को पुलिस अब गिरफ्तार कर सकती है।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मुंबई की एक सत्र अदालत ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने फिल्म मेकर की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले 21 जनवरी को अंधेरी स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट वाई पी पुजारी ने राम गोपाल वर्मा को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया था।

राम गोपाल वर्मा चेक बाउंस मामले में काफी समय से जूझ रहे हैं। जिस तरह से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है, ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि फिल्म मेकर की मुश्किल बढ़ने वाली है। राम गोपाल वर्मा के काम की अगर बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी है। राम गोपाल वर्मा ने रंगीला, जंगल, सत्या, कंपनी, भूत और सरकार जैसी फिल्में बनाई है। राम गोपाल वर्मा को उनके काम के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। 1999 में आई फिल्म शूल के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। राम गोपाल वर्मा की फिल्में अक्सर विवादास्पद और अनोखी होती हैं। उन्हें अपनी फिल्मों में नए और अनुभवी कलाकारों को मौका देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई प्रसिद्ध अभिनेताओं को लॉन्च किया है, जिनमें उर्मिला मतोंडकर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और विवेक ओबेरॉय शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com