- Hindi News »
- Entertainment »
- Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharmma Pm Modi Attents Her Wedding Reception Fans Remember Sonakshi Sinha
Kumar Vishwas: कुमार विश्वास की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे मोदी, लोगों को याद आया सोनाक्षी पर किया कटाक्ष
Agrata Sharmma: कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। लेकिन लोगों को कुमार विश्वास का सोनाक्षी सिन्हा पर किया गया कटाक्ष याद आ गया।
- Written By: अनिल सिंह

अग्रता शर्मा के रिसेप्शन में लोगों को याद आया कुमार विश्वास का सोनाक्षी सिन्हा पर किया गया कटाक्ष
Agrata Sharmma Wedding Reception: कुमार विश्वास वैसे तो कवि हैं, लेकिन उन्होंने राजनीतिक अखाड़े में दंगल भी खेला है। अब वह राजनीति से दूर है लेकिन उनकी बेटी की शादी की बाद रिसेप्शन में राजनीति से जुड़े लोग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भरमार देखने को मिली। बेटी अग्रता शर्मा की शादी के बाद रखा गया रिसेप्शन चर्चा में आ गया है। इस रिसेप्शन में खास मेहमान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई दिए। तो वहीं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी नजर आए, सिंगर बी प्राक भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। चिराग पासवान के अलावा तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी नजर आए। इसके अलावा वहां धर्म गुरुओं की मौजूदगी भी दर्ज की गई। लेकिन इन सबके बीच लोगों को कुमार विश्वास का सोनाक्षी सिन्हा पर किया गया कटाक्ष भी याद आ गया।
कुमार विश्वास ने कुछ दिनों पहले एक कवि सम्मेलन के दौरान बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष किया था। कुमार विश्वास ने मंच पर कहा था कि अपने बच्चों को रामायण और गीता पढ़ाइए कहीं ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जाए। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर अपना जवाब भी दिया था। कुमार विश्वास के कटाक्ष की खूब आलोचना की गई थी और उनके इस बयान को निंदा से भरा बताया गया था। लेकिन कुमार विश्वास इस समय अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
कुमार विश्वास से दोगला आदमी मैंने आजतक नहीं देखा!
एक समय यह आदमी हर मंच से हिन्दू मुस्लिम एकता की बात करता था, लेकिन अब ये खुलकर दंगाई बन चुका है!
कल इसने @ShatruganSinha जी की बेटी @SonakshiSinha पर टिप्पणी की, इसकी खुद की दो बेटियां हैं, तब भी इसको शर्म नहीं आई किसी की बेटी पर… pic.twitter.com/xFwKQMi619 — 🇮🇳 Vishal JyotiDev Agarwal (@JyotiDevSpeaks) December 22, 2024
ये भी पढ़ें- मां की कॉपी पेस्ट है बेटी, महिमा चौधरी संग दिखी अरियाना, देखते रह गए लोग
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
कौन हैं अग्रता शर्मा
कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी के बाद रिसेप्शन में प्रधानमंत्री और तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे। अग्रता शर्मा एक मार्केटिंग एजेंसी चलाती हैं। जिनकी शादी पवित्र खंडेलवाल से हुई है। पवित्र खंडेलवाल एक बिजनेसमैन हैं। अग्रता शर्मा की शुरुआती पढ़ाई गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई, बाद में उन्होंने इंग्लैंड जाकर बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया। उन्होंने फैशन मार्केटिंग में मास्टर आफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। अग्रता का शर्मा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।
Kumar vishwas daughter agrata sharmma pm modi attents her wedding reception fans remember sonakshi sinha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













