Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Peddi X Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ ने जीता फैंस का दिल, हेलीकॉप्टर शॉट की हो रही जमकर तारीफ

Peddi को प्रीमियर शो के बाद दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इंटरवल ब्लॉक, हेलीकॉप्टर क्रिकेट शॉट, एआर रहमान के संगीत और राम चरण की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 04, 2026 | 11:53 AM

राम चरण की पेड्डी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ram Charan And Janhvi Kapoor Peddi X Review: साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के आधिकारिक रिलीज से पहले 3 जून को आयोजित प्रीमियर शो में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। थिएटरों के बाहर लंबी कतारें और फैंस का जोश इस बात का संकेत था कि राम चरण की इस फिल्म को लेकर लोगों में कितनी उत्सुकता है।

फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने शुरुआती रिएक्शन साझा किए हैं। पहले दिन के रुझानों को देखें तो अधिकांश दर्शक फिल्म की कहानी, इमोशनल सीन्स और खासतौर पर राम चरण की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का सबसे चर्चित हिस्सा इसका इंटरवल ब्लॉक बन गया है। कई दर्शकों ने इसे फिल्म का सबसे दमदार मोमेंट बताया है।

इंटरवल सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे

एक यूजर ने लिखा कि फ्लडलाइट्स के बीच दिखाया गया 360 डिग्री हेलीकॉप्टर क्रिकेट शॉट और उसके बाद गूंजता “पेड्डी” का शोर पूरे थिएटर को रोमांच से भर देता है। दर्शकों के अनुसार इंटरवल तक पहुंचने से पहले फिल्म धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ती है, लेकिन प्री-इंटरवल और इंटरवल का हिस्सा पूरी फिल्म का हाईलाइट बनकर उभरता है। वहीं बैकग्राउंड स्कोर और एंट्री सीक्वेंस को भी खूब सराहा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

शिल्पा शिंदे के बयान पर मचा विवाद, Hina Khan ने की तीखी आलोचना, भाभीजी घर पर हैं मामले ने फिर पकड़ी सुर्खियां

Nutan Career: बेहद कम उम्र में फिल्मों में रखा कदम, स्विमसूट पहनकर तोड़ीं परंपराएं, ऐसी थी नूतन की कहानी

मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए

‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह

Interval scene🔥🔥🔥🔥🔥 360 degree and Helicopter cricketing shots in Flood lights with ARR BGM score followed by Peddi chants! Terrific duty by ARR!🔥🔥🔥🔥🔥 Rai rai rara and Chikiri songs on screen🔥 Overall Superb First half with strong emotions already set!#Peddi — MLReviews🎥🎬 ♥️ (@MovieLove999) June 3, 2026

राम चरण की परफॉर्मेंस बनी सबसे बड़ा प्लस पॉइंट

सोशल मीडिया पर कई फैंस ने राम चरण की एक्टिंग को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है। एक दर्शक ने लिखा कि फिल्म के कुछ हिस्से भले ही साधारण लगते हों, लेकिन राम चरण की स्क्रीन प्रेजेंस हर सीन को खास बना देती है। कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि फिल्म का पहला हाफ मनोरंजक है और इंटरवल के बाद कहानी और ज्यादा प्रभावशाली हो जाती है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म में विलेन और रोमांटिक ट्रैक को और बेहतर बनाया जा सकता था।

#PEDDI First Half Review
Game changer first half is better than Peddi first half
Routine rotha first half ✅
— Harry Potter (@ThalaivarCBN) June 3, 2026

खेल और भावनाओं का मेल है पेड्डी

फिल्म में राम चरण एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने गांव और लोगों को एकजुट करने के लिए खेल को हथियार बनाता है। कहानी में संघर्ष, जुनून और सामुदायिक भावना का मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। इसमें जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

1st HALF BLOCKBUSTER 🥵 VINTAGE @AlwaysRamCharan On Duty 💥 Excellent interval point 👌🏻 Songs & BGM 💥💥💥💥💥💥#Peddi #BlockBusterPeddi pic.twitter.com/UL4QHh1FuB — 𝙺𝙰𝙺𝙸𝙽𝙰𝙳𝙰 𝙼𝙴𝙶𝙰 𝙳𝙴𝚅𝙾𝚃𝙴𝙴 (@Gowtham__JSP) June 3, 2026

ये भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे के बयान पर मचा विवाद, Hina Khan ने की तीखी आलोचना, भाभीजी घर पर हैं मामले ने फिर पकड़ी सुर्खियां

पहले दिन का संकेत पॉजिटिव

शुरुआती दर्शक प्रतिक्रियाओं से यह साफ है कि ‘पेड्डी’ को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है। राम चरण की स्टार पावर, स्पोर्ट्स ड्रामा का बैकग्राउंड और दर्शकों से मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में ‘पेड्डी’ टिकट खिड़की पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।

Ram charan janhvi kapoor peddi x review movie rating fans reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 11:53 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Janhvi Kapoor
  • Ram Charan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.