पत्नी और जुड़वा बच्चों से मिलने पहुंचे राम चरण, फैंस की भीड़ में फंसे राम चरण, बेटी को बचाते नजर आए एक्टर
Ram Charan Video: जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद पत्नी उपासना और नवजातों से मिलने अस्पताल पहुंचे राम चरण फैंस की भारी भीड़ में फंस गए। बेटी के लिए उनकी चिंता पिता की छवि ने फैंस का दिल जीत लिया।
- Written By: सोनाली झा
राम चरण (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Ram Charan Twins News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़ा एक भावुक और हलचल भरा पल है। 31 जनवरी को राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। इस खुशखबरी की जानकारी खुद राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने के लिए राम चरण हैदराबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका सामना भारी भीड़ से हुआ। अस्पताल के बाहर मौजूद फैंस की संख्या इतनी ज्यादा थी कि राम चरण को अंदर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी दो साल की बेटी क्लिन कारा को गोद में लिए हुए हैं।
राम चरण की चिंता ने जीता फैंस का दिल
वीडियो में राम चरण थोड़े परेशान और चिंतित नजर आते हैं। भीड़ के बीच वह अपनी बेटी को बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं और लोगों से दूरी बनाने की कोशिश करते हैं। कई बार उन्हें हाथ से इशारा कर भीड़ को पीछे हटने के लिए कहना पड़ता है। इस दौरान उनकी सुरक्षा टीम भी उन्हें रास्ता बनाने में मदद करती दिखती है। बेटी की सुरक्षा को लेकर राम चरण की चिंता ने फैंस का दिल जीत लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
राम चरण ने शेयर किया भावुक पोस्ट
अस्पताल पहुंचने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर जुड़वा बच्चों के जन्म की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके घर एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महिलाओं की ताकत हमेशा से उनके परिवार की सबसे बड़ी शक्ति रही है और वह अपने फैंस, परिवार और शुभचिंतकों के आभारी हैं, जिन्होंने इस खास समय में उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।
राम चरण और उपासना की प्रेम कहानी
राम चरण और उपासना कोनिडेला की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में सगाई की थी और 2012 में हैदराबाद में भव्य समारोह में शादी की। साल 2023 में उनकी पहली बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था और अब जुड़वा बच्चों के आगमन से उनका परिवार और भी खुशियों से भर गया है।
