Peddi Release: पेड्डी रिलीज होते ही नंगे पैर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Janhvi Kapoor Tirupati Temple: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज होते ही एक्ट्रेस तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं। नंगे पैर दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी ने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया।
- Written By: सोनाली झा
जान्हवी कपूर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ram Charan And Janhvi Kapoor Film Peddi Release: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस खास अवसर पर एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान के सामने माथा टेककर फिल्म की सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में वह पारंपरिक अंदाज में नजर आईं।
खास बात है कि एक्ट्रेस मंदिर तक नंगे पैर पहुंचीं। दर्शन के बाद जब वह मंदिर से निकलीं तो उन्होंने प्रवेश द्वार पर रुककर सिर झुकाया और श्रद्धा स्वरूप अपना माथा टेककर भगवान को प्रणाम किया। इस दौरान जाह्नवी पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं। उन्होंने गहरे बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर खूबसूरत फूलों की डिजाइन बनी हुई थी। अपने लुक को उन्होंने सोने का कमरबंद, चोकर नेकलेस, झुमकों और पारंपरिक चूड़ियों के साथ पूरा किया।
जान्हवी कपूर की फिल्म
जान्हवी कपूर अक्सर तिरुपति बालाजी के दर्शन को मंदिर आती रहती हैं। वह लगभग हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने तिरुमाला पहुंचती हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर भी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करती हैं। उनकी फिल्म ‘पेड्डी’ की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Behen Movie Review: रोमांच और सस्पेंस से भरी है माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी स्टारर ‘मां बहन’
सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन Pahlaj Nihalani का निधन, ‘उड़ता पंजाब’ विवाद से बटोरी थी सुर्खियां
Peddi X Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ ने जीता फैंस का दिल, हेलीकॉप्टर शॉट की हो रही जमकर तारीफ
शिल्पा शिंदे के बयान पर मचा विवाद, Hina Khan ने की तीखी आलोचना, भाभीजी घर पर हैं मामले ने फिर पकड़ी सुर्खियां
फिल्म के स्टार कास्ट
फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है जो खेलों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है। क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने वाला यह किरदार कई चुनौतियों, प्रतिद्वंद्विता और सामाजिक दबावों का सामना करता है। राम चरण इस फिल्म में एक बहुमुखी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं।
