Peddi पर टिकी सबकी निगाहें, एडवांस बुकिंग में दिखा दम, क्या पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी फिल्म
Ram Charan Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘पेड्डी’ 4 जून को रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है और पहले दिन 100 करोड़ तक की ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
- Written By: सोनाली झा
राम चरण और जाह्नवी कपूर की पेड्डी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Peddi Box Office Prediction: साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। एडवांस बुकिंग के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है।
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की प्री-सेल्स काफी मजबूत बताई जा रही हैं, जिससे इसकी ओपनिंग को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
पहले दिन 100 करोड़ तक पहुंच सकती है कमाई
बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का मानना है कि यदि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलती है तो यह पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। फिल्म का भव्य निर्माण, दमदार एक्शन और एआर रहमान का संगीत इसकी सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shyam Kaushal Praises Peddi: श्याम कौशल ने ‘पेड्डी’ को दी बधाइयां, टीम की मेहनत की जमकर की तारीफ
Drishyam 3 Collection: 14वें दिन फिल्म को लगा बड़ा झटका, Mohanlal का फीका पड़ा जादू, कमाई में आई गिरावट
Jiah Khan Death Anniversary: अमिताभ संग डेब्यू से लेकर 6 पन्नों के सुसाइड नोट तक, जिसने हिला दिया बॉलीवुड
Ram Charan Peddi: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई पेड्डी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर बनाया माहौल
500 करोड़ क्लब में एंट्री होगी बड़ी उपलब्धि
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पेड्डी’ का वर्ल्डवाइड ब्रेक-ईवन टारगेट लगभग 500 करोड़ रुपये रखा गया है। यदि फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेती है तो यह राम चरण के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट फिल्मों में शामिल हो जाएगी। इससे पहले ‘आरआरआर’ ने वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की थी, लेकिन वह मल्टीस्टारर फिल्म थी।
राम चरण के लिए अहम साबित हो सकती है फिल्म
‘गेम चेंजर’ और ‘आचार्य’ जैसी फिल्मों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद ‘पेड्डी’ राम चरण के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक मानी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूकर साल की सबसे बड़ी हिट साबित होती है या नहीं।
