Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वो अब भारत की बहू है तो पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए’, सीमा हैदर के सपोर्ट में आईं Rakhi Sawant, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़कर जाने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में अब सीमा हैदर के भारत में रहने पर सवाल उठ रहे हैं। तब राखी सावंत उनके सपोर्ट में उतरीं और उन्होंने सरकार से अपील की।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 29, 2025 | 11:30 AM

सीमा हैदर और राखी सावंत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है। भारत सरकार ने भी कड़ा कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश दे दिया है। इस फैसले के बाद एक बार फिर सीमा हैदर का मामला सुर्खियों में आ गया है।

दरअसल, 32 वर्षीय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर 2023 में गैरकानूनी तरीके से भारत आई थीं और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी 24 वर्षीय सचिन मीना से शादी कर ली थी। हाल ही में दोनों एक बच्ची के माता-पिता भी बने हैं। अब जब सीमा हैदर के भारत में रहने पर सवाल उठ रहे हैं, तो बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत उनके समर्थन में सामने आई हैं।

राखी सावंत ने पोस्ट शेयर कर भारत सरकार से की अपील
राखी ने शुक्रवार शाम अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए अपील की कि सीमा को भारत से न निकाला जाए। वीडियो में राखी ने कहा, “सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए, क्योंकि वह अब भारत की बहू बन चुकी है। वह सचिन की पत्नी है और उसके बच्चे की मां है।”

राखी सावंत ने आगे कहा कि एक महिला के साथ ऐसा अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर सीमा मां नहीं बनी होती तो मामला अलग होता, लेकिन अब वह हिंदुस्तानी बहू है। उसकी इज्जत करनी चाहिए।” राखी ने यह भी जोड़ा कि सीमा अब सचिन की पत्नी बनने के बाद एक हिंदू बन चुकी हैं और वह भारत के नारे भी लगाती हैं।

राखी ने भावुक होते हुए कहा, “सीमा हैदर एक औरत है, कोई फुटबॉल नहीं जिसे लात मारकर वापस भेज दिया जाए। निर्दोषों के साथ बुरा नहीं होना चाहिए।”

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा किया रद्द
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। साथ ही राजनयिक संबंधों में कटौती करते हुए पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। ऐसे में सीमा हैदर का मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

Rakhi sawant support to seema haider and makes request to indian government amid pahalgam terrror attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 09:44 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Rakhi Sawant
  • Seema Haider

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.