Cannes 2026: हॉलीवुड में बजा एक भारतीय का डंका, कान्स में चमके Sandeep Patel, जानिए इस भारतीय के बारे में

Sandip Patel Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे भारतीय मूल के संदीप पटेल ने भी कान्स में अपनी मौजूदगी सबको हैरान कर दिया। संदीप का पूरा फोकस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर रहा।
Sandip Patel Cannes 2026
कान्स में चमके Sandeep Patel (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sandip Patel Holy Father: हर साल की तरह इस साल भी फ्रांस में आयोजित होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा कान्स फिल्म फेस्टिवल काफी चर्चाओं में रहा है। जहां एक तरफ रेड कार्पेट पर दुनियाभर से आए फिल्म जगत के कलाकारों ने अपना जलवा बिखोरा है। तो वहीं दूसरी ओर भारत ने भी अपनी एक अमिट छाप कान्स में बनाई है। वहीं इसी कड़ी में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे भारतीय मूल के संदीप पटेल ने भी कान्स में अपनी मौजूदगी सबको हैरान कर दिया।

भारतीय मूल के प्रसिद्ध फिल्ममेकर संदीप पटेल इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई दिए। इस ग्लोबल मंच पर संदीप का पूरा फोकस अपने आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और अंतर्राष्ट्रीय कोलैबोरेशंस पर रहा। ऑगस्टा (जॉर्जिया) के रहने वाले संदीप पटेल ने इतने बड़े मंच का जमकर फायदा उठाया। संदीप पटेल ने बड़े-बड़े फिल्मी जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। और अपने काम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश किया। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान संदीप पटेल की फिल्म होली फादर और ग्लोबल ऑडियंस काफी चर्चा में रही।

फिल्म 'होली फादर' का किया प्रतिनिधित्व

कान्स फिल्म फेस्टिवल में संदीप पटेल ने निर्देशक श्रवण तिवारी के डायरेक्शन में आने वाली हॉलीवुड मूवी होली फादर के लिए इतने बड़े मंच पर एसआरएचपी फिल्म्स का प्रतिनिधित्व किया। बता दें कि इस फिल्म में जाने-माने कलाकार एरिक रॉबर्ट्स और मैरी ल्यरेट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट पहले ही अपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुसी के कारण पहले ही चर्चाओं का विषय बना रहा है। होली फादर के साथ एसआरएचपी फिल्म का मकसद ऐसी फिल्मों कोअंतर्राष्ट्रीय लेवल पर दर्शकों तक पहुंचाना है, जिससे सभी दर्शक अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ें।

2027 में होगी एक और इंटरनेशनल फिल्म

श्रवण तिवारी के निर्देशन में बनी एक और नई हॉलीवुड फिल्म सनडाउन टाउन की लॉन्चिंग 23 मई 2026 को यूएसए में की गई थी। इस फिल्म को संदीप पटेल और रीता पटेल ने मिलकर बनाया है।

संदीप पटेल ने किया भारतीय सिनेमा का विस्तार

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोशिएशन के मेंबर के तौर पर संदीप पटेल को आईएमपीपीए के उपाध्यक्ष अतुल पटेल से इंटरनेशनल व्यापार के स्तर पर मार्गदर्शन मिला है। संदीप पटेल को पुरस्कार विजेता डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और फोटोग्राफर अश्विन बोराड की भी सहायता मिली है। खबरों के अनुसार संदीप पटेल का लक्ष्य इंटरनेशनल स्तर पर भारतीय सिनेमा का विस्तार करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com