राकेश रोशन सुजैन खान को अब भी मानते हैं बहू! 11 साल बाद ऋतिक रोशन के तलाक पर तोड़ी चुप्पी

Hrithik Roshan-Sussanne Khan Divorce: ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के 11 साल बाद राकेश रोशन ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है तलाक क्यों हुआ था।
Rakesh Roshan break Silence on Divorce of Hrithik Roshan and Sussanne Khan
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक पर राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्पी
Published on
Updated on

Hrithik Roshan-Sussanne Khan: ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार है की सफलता के बाद उन्होंने सुजैन खान के साथ शादी का ऐलान किया था। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता था। लेकिन 14 साल बाद इनका तलाक हो गया। साल 2014 में तलाक हुआ था। लेकिन लोगों को अब तक उनके तलाक के पीछे का कारण नहीं पता था। अब इस मामले में राकेश रोशन ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है दोनों का तलाक क्यों हुआ था।

युवा नाम के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए राकेश रोशन ने बताया दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे, दोनों ने शादी की। दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन दोनों के बीच गलतफहमी हो गई और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। अब वह गलतफहमी भी इन्हीं को सुलझानी है। इतना ही नहीं राकेश रोशन ने यह भी बताया कि सुजैन खान आज भी मेरे लिए वही सुजैन है और वह आज भी मेरे घर की सदस्य हैं। सुजैन खान और ऋतिक रोशन दो बच्चों के माता पिता हैं और दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश भी कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन फिलहाल सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सुजैन खान भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। लेकिन दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं।  दोनों अपने बच्चों की परवरिश में योगदान दे रहे हैं। ऋतिक रोशन की बर्थडे पार्टी में सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शामिल हुई थी। तो वहीं ऋतिक रोशन भी सबा  आजाद के साथ मौजूद थे। दोनों के बीच भले ही तलाक हो गया है लेकिन दोनों के बीच दोस्ती वाला रिश्ता भी कायम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com